फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In the rain, water fills from house to shop...

Basti News: बारिश में घर से दुकान तक भर जाता है पानी...आर्थिक केंद्र की यही कहानी

Mon, 22 May 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
In the rain, water fills from house to shop...
बस्ती। शहर में जलनिकासी की समस्या बेहद जटिल हैं। पुरानी बस्ती क्षेत्र में इसकी मार और भारी पड़ रही है। पुराने जमाने के लिहाज से रची बसी यह नगरी सेठ साहूकारों के नाम से प्रसिद्ध है। राशन, तेल, सब्जी, फल से लेकर कपड़ा, सोना, चांदी जैसे सभी तरह के थोक एवं फुटकर व्यापार यहां की गलियों में रोज होता है। संकरी सड़कों के दोनों तरफ कंकरीट की ऊंची इमारतें दूर से ही सघन आबादी का अहसास करा देती हैं। जिले का यह आर्थिक केंद्र भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां पहली बारिश में ही जलभराव का संकट गहरा जाता है। सड़क से लेकर घरों के अंदर तक पानी भरा रहता है। वाहनों से उठने वाली पानी की छींटें छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों में पड़ती हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। आम लोगों से लेकर शहर के सेठ-साहूकारों को भी दुर्गति झेलनी पड़ रही है। करूआ बाबा चौक, सुर्तीहट्टा, पुरानी सब्जी मंडी, रानी पोखरा न्यू कालोनी, पुरानी बस्ती थाना मार्ग पर स्थित व्यापारियों और कारोबारियों की आबादी भी हर साल जलभराव की समस्या से जूझ रही है। यहां कुछ प्रमुख नालों का निर्माण हुुआ है, लेकिन सघन आबादी की वजह से वह कम जगहों पर ही दिखाई पड़ते हैं। इसका लाभ जिम्मेदार उठाते हैं। कई-कई साल तक यहां नालों की सफाई का कार्य नहीं किया जाता है। जिससे नाले जाम हो चुके हैं। सामान्य दिनों में तो घरों से निकलने वाला गंदा पानी जैसे-तैस नालियों के जरिए खिसक जाता है, लेकिन बरसात होने पर पानी का बहाव ठप हो जाता है। पानी सड़क पर एकत्र हो जाता है। बारिश यदि लगातार हुई तो सड़क के किनारे स्थित घर भी पानी-पानी हो जाते हैं। इस परिस्थिति में फुटकर व्यवसायियों का कारोबार ही ठप हो जाता है। सड़क के किनारे सब्जी, फल की दुकानें नहीं लग पाती है। बड़े प्रतिष्ठानों भी सन्नाटा रहता है। ग्राहक जलभराव की समस्या से जूझकर दुकानों तक नहीं जाना चाहते हैं। थोड़ा कुरेदने मात्र से ही यहां के नागरिकों का दर्द छलक पड़ता है। वे बोल पड़ते हैं कि उम्र बीत जा रही है, जलनिकासी का मुकम्मल इंतजाम यहां होते नहीं देख सका। जैसी दुश्वारी हम झेल रहे हैं, वह कहीं हमारे बच्चों को भी न झेलनी पड़ जाए।
विज्ञापन

---
न्यू कालोनी में मुख्य मार्ग पर ही लगता है पानी
करूआ बाबा चौक से सटे न्यू काॅलोनी रानी पोखरा के मुख्य मार्ग पर ही बारिश का पानी भर जाता है। यदि लगातार बारिश हुई तो पानी घरों के भीतर घुस जाता है। नागरिकों का घर से निकलना दुश्वार रहता है। महिलाएं, बच्चे, पुरुष हर कोई जलभराव की समस्या से परेशान हो जाता है।
विज्ञापन

----
पुलिया के नीचे मुख्य नाला जाम
करूआ बाबा चौक पर स्थित पुलिया के नीचे मुख्य नाला जाम हो गया है। इस नाले से पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। चाय, पान, फल आदि दुकानों से निकलने वाला कचरे से नाला पट चुका है। ऐसे में बारिश होने पर पानी बहने का कोई रास्ता नहीं होगा। बारिश का पानी मुख्य मार्ग से लेकर सुर्तीहट्टा और इधर-उधर आबादी के बीच ही एकत्र होगा। इसका खामियाजा यहां के नागरिकों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पुरानी सब्जी मंडी में थाना मार्ग पर भी संकट
पुरानी सब्जी मंडी और थाना मार्ग पर जलभराव का संकट हर बार खड़ा होता है। जलनिकासी की व्यवस्था यहां भी नहीं है। नालों की सफाई नहीं की गई है। जिससे पानी का बहाव हो पाना कठिन है। बारिश के सीजन में सब्जी मंडी और आस पास स्थित घरों में पानी घुस जाता है। थाना परिसर में पानी लगा रहता है।
-----
हमारी गली में हर बार बारिश के समय कई दिनों तक पानी भरा रहता है। यहां सड़क काफी नीचे है और नालियां ऊपर बना दी गई हैं। जिससे पानी का बहाव नहीं हो पाता है। घर से बाहर निकलना हो तो गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। -सीमा सोनकर, न्यू कालोनी, रानी पोखरा, बस्ती।
---
मुख्य सड़क ही पानी में डूब जाती है। हम लोग सड़क के किनारे कई दिनों तक दुकान नहीं लगा पाते हैं। पानी घुसने की वजह से घरों में रहना भी मुश्किल हो जाता है। जब से होश संभाले हैं, यह समस्या तभी से देख रहे हैं। स्थायी निदान नहीं मिल पा रहा है।
-मुन्ना सोनकर, करूआ बाबा, पुरानी बस्ती।
-----
जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बहुत नुकसान हो रहा है। छोटे व्यवसायी हों या बड़े, चौतरफा पानी भरने से सभी के ग्राहक प्रभावित होते हैं। बारिश के समय यदि दुकानों को पन्नी आदि से ढकने की व्यवस्था नहीं की तो कीचड़युक्त पानी के छींटों से सामान खराब हो जाते हैं। नीलम सोनी, पुरानी बस्ती।
---
पुरानी बस्ती क्षेत्र के लगभग सभी मोहल्ले में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के समय हम लोगों का दैनिक कार्यों के लिए घरों से आना जाना मुहाल रहता है। कीचड़ एवं गंदे पानी में घुसकर आना होता है। संक्रामक बीमारी फैलने का अलग भय रहता है। -सेराज अहमद, पुरानी बस्ती।

-----
जलनिकासी की समस्या से हम सभी अवगत है। नगर पालिका की ओर से नाला सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। गांधीनगर और पुरानी बस्ती दोनों क्षेत्रों में टीम उतरी हुई है। जल्द ही सभी नाले साफ कर दिए जाएंगे। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका परिषद बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed