फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Basti, a drug addict slits the throat of a shopkeeper for not giving him money, his condition is critical

Basti News: रुपये न देने पर दुकानदार का रेत दिया गला, हालत नाजुक- जानें क्यों मांग रहा था

Tue, 25 Jun 2024 01:26 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो,बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो,बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
In Basti, a drug addict slits the throat of a shopkeeper for not giving him money, his condition is critical
चाकू से हमला कर घायल किया( सांकेतिक)

बस्ती शहर के विशुनपुरवा मोहल्ले में चाट का ठेला लगाने वाले युवक शनि का गला नशे में धुत एक युवक ने रेत दिया। सोमवार देर शाम शनि अपने ठेले पर काम कर रहा था। तभी एक नशेबाज शराब के नशे में आकर उससे जबरन रुपयों की मांग करने लगा। 

विज्ञापन


शनि ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी उसके संग मारपीट करने लगा। इसी बीच हमलावर होते हुए आरोपी ने पहले सिर पर ईंट मारा। उसके बाद ठेले से प्याज काटने वाला चाकू उठाकर युवक की गर्दन रेत दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।  आसपास के लोगों ने दुकानदार को खून से लथपथ सड़क पर गिरा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सन्नी के परिवार वालों ने मोहल्ले के मोनू के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि घटना के पीछे वजह की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed