{"_id":"6937265f645e2d6ab50c420b","slug":"in-bairihwa-during-cross-checking-of-571-voters-the-deceased-was-found-alive-basti-news-c-207-1-bst1005-149141-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बैरिहवा में 571 मतदाताओं की क्राॅस जांच में मृतक मिला जिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बैरिहवा में 571 मतदाताओं की क्राॅस जांच में मृतक मिला जिंदा
Tue, 09 Dec 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
शहर के बैरिहवा मोहल्ले में मतदाता सूची के अनुसार क्रास जांच करते डीडीओ अजय सिंह स्रोत विभाग
बस्ती। जिले में चल रहे एसआईआर फॉर्म फीडिंग के दौरान गलत फीडिंग या फिर त्रुटिवश छूट गए और डिलीट किए गए मतदाता के नाम के भौतिक सत्यापन में लापरवाही उजागर हो रही है। नामित जांच अधिकारी गांव, शहर के हर गली-मोहल्ले में पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह शहर के बैरिहवा मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने यहां 571 की सूची लेकर घर-घर पहुंचे और जांच शुरू की। पता चला कि कई ऐसे मतदाता हैं जो मौके पर मिले लेकिन, फीडिंग में नाम नहीं है। बताया कि 11 दिसंबर तक जांच कर रिपोर्ट संबंधित को सौंप दी जाएगी। एक मृतक जिंदा पाया गया, जिसका फॉर्म भरवाया गया।
बताया कि जिन मतदाताओं के नाम बीएलओ की ओर से डिलीट कर दिए गए थे, उनकी अब वास्तविकता की प्रशासन की ओर से अधिकारियों को नामित कर जांच कराई जा रही है। यदि किसी मतदाता का नाम त्रुटिवश या किसी बीएलओ की ओर से गलत डिलीट कर दिया गया है तो बीएलए व नामित अधिकारी इस बात की रिपोर्ट तैयार कर सुपरवाइजर के जरिये अवगत कराएंगे। इसके बाद बीएलओ की ओर से इनका नाम एसआईआर फॉर्म में शामिल कर लिया जाएगा। इसके लिए 11 दिसंबर तक समय निर्धारित किया गया है। विधानसभावार अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
डीडीओ ने बताया कि मृतक, शिप्टेड, डबल और अनुपस्थित की सूची से मिलाकर कर वास्तविक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसमें मृतक की संख्या 43 थी, जांच में पांच और बढ़े। वहीं, जांच के दौरान दो ऐसे मतदाता थे, जिन्हें मृतक दिखाया गया था, वह जिंदा निकले। भाग संख्या 121 के मतदाताओं का घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया। भाग संख्या 121 में कुल 571 मतदाताओं को अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक बताया गया था। सर्वेक्षण में 42 से बात की गई। पूर्व से प्रदर्शित के अतिरिक्त पांच मतदाता और मृतक पाए गए।
सत्यापन में 22 शिफ्टेड सही पाया गया। 10 अनुपस्थित मतदाता मौके पर मौजूद पाये गये जिन्हें फार्म वितरित किया गया। चार मतदाताओं को फार्म भरवाया गया। सूची में क्रमांक 284 पर अंकित मतदाता प्रदीप कुमार इपिक नंबर ZDD0453399 जीवित पाए गए। इनका नाम भाग सं. 122 में भी पाया गया जहां द्वारा फार्म भरा गया है।