फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   illigal taxi stand

Basti News: शहर के इर्दगिर्द अवैध टैक्सी स्टैंड, यहां दबंगों का चलता है दबदबा

Tue, 11 Jul 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 11 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
illigal taxi stand
बस्ती। शहर और इसके इर्दगिर्द तमाम अवैध ऑटो-टैक्सी स्टैंड बन गए हैं। जहां सवारी बैठाने को लेकर चालकों में अक्सर खींचतान और मारपीट होती रहती है। वहां दबंग ऑटो चालकों का सिक्का चलता है। कई स्टैंड तो पुलिस की नाक के नीचे ही चल रहे हैं। मगर पुलिस नजर अंदाज कर देती है।
विज्ञापन

बड़ेबन, फुटहिया, मनौरी चौराहा, अस्पताल चौराहा, पांडेय बाजार चौराहा, बरदहिया, महुली रोड इनमें प्रमुख हैं। असल में उधर से गुजरने वाले टैक्सी वाहन अगर चौराहे पर खड़ी सवारी बैठा लेती हैं तो चौराहे के दबंग ऑटो चालक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रविवार को इसी तरह के विवाद में मनौरी चौराहे पर चालकों में मारपीट का खामियाजा एक चालक को जान देकर भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार अपराह्न लगभग दो बजे कुछ ऑटो चालक सवारी बैठाने को लेकर झगड़ा करने लगे। कुछ ही देर में उनमें धक्का-मुक्की होने लगी। तभी एक चालक ने दूसरे को पीछे की तरफ धक्का दे दिया, जिससे वह पीछे की तरफ सिर के बल गिर गया। मनौरी चौकी के आरक्षी दौड़कर पहुंचे और बेहोश पड़े ऑटो चालक को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

गैर इरादतन हत्या के दो गिरफ्तार

- पुरानी बस्ती पुलिस ने सवारी बैठाने के विवाद में ऑटो चालक की हत्या के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में ऑटो चालक अमरनाथ की सिर में गहरी चोट लगने की वजह से मौत हो गई थी। मृतक के पिता रामधन ने ऑटो चालक राम प्रकाश शर्मा निवासी भरतपुर थाना पुरानी बस्ती और नरसिंह श्रीवास्तव निवासी औसापुर थाना वाल्टरगंज के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसओ महेश सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

---------------

इस तरह हुआ था विवाद

-वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पकरी चौबे निवासी अमरनाथ (26) पुत्र रामधन बस्ती से रुधौली रूट पर ऑटो रिक्शा चलाता था। रविवार को दिन में करीब साढ़े बारह बजे वह बस्ती से ऑटो लेकर निकला। उसके साथ दस वर्षीय भांजा अजीत भी बैठा था। ऑटो लेकर वह मनौरी चौराहे के पास रुका तो एक महिला और पुरुष ऑटो में बैठ गए थे, जबकि दो ऑटो रिक्शा वहां पहले से खड़े थे। सवारी अमरनाथ के ऑटो में बैठने की बात को लेकर यह दोनों ऑटो चालक भड़क गए।


आरोप है कि इन दोनों ने अमरनाथ का कॉलर पकड़ कर उसे ऑटो से बाहर खींच लिया और मारने-पीटने लगे। इसी बीच उसे धक्का दे दिया। अनियंत्रित होकर अमरनाथ सिर के बल सड़क पर गिरा और बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों चालक ऑटो लेकर भाग गए। मनौरी चौकी पुलिस जिला अस्पताल ले गई, लेकिन यहां पहुंचते ही उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed