{"_id":"643456b21608f00e8a013db4","slug":"illigal-cut-on-highway-basti-news-c-7-1-120388-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ए भाई, जरा ध्यान से चलें... चूके तो हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ए भाई, जरा ध्यान से चलें... चूके तो हो सकता है हादसा
Tue, 11 Apr 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के पास हाईवे पर अवैध कट।
- बस्ती जिले की सीमा में फोरलेन पर 43 अवैध कट, 25 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अगर आप फोरलेन पर सफर कर रहे हैं तो जरा ध्यान से चलें, क्योंकि जरा भी चूके तो हादसे का शिकार हो सकते हैं। जिले ही सीमा में फोरलेन पर 43 अवैध कट बनाए गए हैं। 25 ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं, जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
घघौआ पुल से विक्रमजोत की तरफ पटखापुर होटल के पास एक कट मौजूद है। दिन में एक दो टायर रख दिया जाता है। रात में आवागमन खुला रहता है। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। शंकरपुर पोस्ट ऑफिस के सामने डिवाइडर को काट दिया गया है। कभी मोटरसाइकिल तो कभी साइकिल गुजरते दिख जाएगी।
छावनी से आगे जैसे ही बढ़ेंगे तो रेडवल, बबुरहवा, बड़हरकला पेट्रोलपंप, हर्रैया पुराना रोडवेज तक छह कट हादसे को दावत दे रहे हैं। हर्रैया फ्लाईओवर से उतरते ही ऐसा कट मिलेगा जहां तहसील और कस्बे की तरफ आने-जाने वालों की लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन
कप्तानगंज से पहले भारत नगर तेनुआ, भदावल पेट्रोलपंप, खैरीओझा, झलियहवा, त्रिलोकपुर पेट्रोलपंप, कप्तानगंज से आगे गौरा , खजुहा, दुधौरा के पास भी अवैध कट बना हुआ है। इस तरह बस्ती जिले में कुल 43 कट हैं, जहां आए दिन हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं।
हाईवे पर संकेतक की व्यवस्था नहीं
नेशनल हाईवे पर न तो संकेतक लगे हैं, और न ही कहीं पर ओवर स्पीड को रोकने की व्यवस्था है। अंधे मोड़ पर रफ्तार से गाड़ियां दौड़ रहीं हैं और अचानक आने वाले अवरोधों से बचने में हादसे हो जा रहे हैं। इसके साथ ही अगर कहीं सरकारी निर्माण हो रहा है तो उसकी गिट्टी-मिट्टी भी सड़कों पर ही है।
साल 2022 में हुए 339 सड़क हादसे
जानकारी के मुताबिक, जिले के 16 थाना क्षेत्रों में साल 2022 में 339 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 189 लोगों की जानें गईं और 425 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए।
कोई देता रहे निर्देश, एनएचएआई करेगा मनमानी
चार जनवरी को कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हाईवे पर कटे डिवाइडरों को ठीक कराने के लिये एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। साथ यह भी निर्देश दिए थे कि अगर कोई डिवाईडर को काटता हैं तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके एक दिन बाद सूबे के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रदेश भर के अवैध कट और ब्लैक स्पॉट ठीक करने के निर्देश दिए थे। इस सबके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कोई काम नहीं किया। अभी 19 मार्च को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद हरीश द्विवेदी और डीएम प्रियंका निरंजन ने अवैध कट बंद कराने का निर्देश दिया था। मगर काम शुरू नहीं हुआ।
यहां टूटी है डिवाइडर की रेलिंग
जिले की सीमा में विक्रमजोत से घघौवा से संतकबीरनगर के कांटे तक तीन दर्जन से ज्यादा बड़े ढाबे हैं, जहां पार्किंग नहीं होने से भारी वाहन फोरलेन पर ही खड़े रहते हैं। करीब डेढ़ दर्जन पेट्रोल पंप हैं। इनके सामने डिवाइडर काटकर रास्ता बना लिया गया है। अवैध कट से निकलते वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। छुट्टा पशुओं की धमाचौकड़ी भी हाईवे पर बनी रहती है।
ये 25 ब्लैक स्पॉट, जहां सबसे ज्यादा जोखिम
हाईवे पर परसा हज्जाम, परसा जाफर चौराहा, गोटवा, कप्तानगंज चौराहा, भदावल, महूघाट, बबुरहवा चौराहा, रामजानकी तिराहा, पचवस चौराहा, विक्रमजोत, पटखापुर चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा के अलावा सबदेईया कला, चैनपुरवा ओवरब्रिज के पूर्वी छोर, पटेल चौराहा, संसारीपुर चौराहा, बडहर तिराहा, मझौआ चौराहा, अमहट पुल, हडिया ओवरब्रिज, बड़ेवन फ्लाईओवर पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।
लगातार चल रहा काम एनएचएआई के सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि कटे डिवाइडरों को ठीक कराने का काम लगातार चलता है। बनने के बाद ढाबे व पेट्रोलपंप वाले फिर उसे तोड़वा देते हैं। कई जगह स्थानीय लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार डिवाइडर काट देते हैं। बावजूद इसके हाल में बने कट को अभियान चलाकर बंद कराया जाएगा। ब्लैक स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड, सिग्नल, साइन ग्लो बोर्ड, डेलीनेटर्स लगाने का काम चल रहा है।
हाईवे पर हुए हादसे और मौतें
थानाक्षेत्र हादसा मौत घायल
मुंडेरवा 23 09 17
पुरानी बस्ती 21 10 22
कोतवाली 26 13 31
कप्तानगंज 23 08 19
हर्रैया 25 11 22
छावनी 27 10 19
दुबौलिया 15 09 18
कलवारी 18 11 25
लालगंज 17 13 31
वाल्टरगंज 22 14 32
सोनहा 23 16 35
रुधौली 27 13 26
गौर 16 11 36
परशुरामपुर 19 13 32
पैकोलिया 16 11 31
नगर 21 17 29