फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If the government does not accept our demands, we will fight till the end.

Basti News: सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

Thu, 06 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
If the government does not accept our demands, we will fight till the end.
बस्ती। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को प्रेस क्लब के सभागार में हुई। इसमें पेंशन की मांग दोहराई गई। बेसिक शिक्षकों के लिए की गई टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने कहा कि मांगें नहीं मानीं गईं तो सड़क से संसद तक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता के बूते तब तक लड़ाई जारी रहेगी, जब तक सरकार नहीं झुकेगी। प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की दो प्रमुख मांगें हैं। एक पुरानी पेंशन बहाल की जाए तो दूसरी टीईटी की अनिर्वता खत्म की जाए। जिला मंत्री भूपेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक और कर्मचारियों को एकजुटता का परिचय देते हुए आंदोलन के लिए कमर कस लेनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान दीपक श्रीवास्तव, विनोद कुमार तिवारी, लवकुश शुक्ला, रवि कुमार गौतम, विपिन कुमार सिंह पुष्कर चौधरी, उर्मिला सिंह, फूलचंद्र प्रजापति, आलोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed