फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   If she doesn't get eight lakhs, she won't give up her land.

Basti News: बहन बोली, पिता के इलाज में खर्च हुए आठ लाख नहीं मिले तो नहीं छोड़ेगी जमीन

Sat, 06 Apr 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
If she doesn't get eight lakhs, she won't give up her land.
रुपये न मिलने पर उस जमीन पर पैदा हुई फसल में देना होगा बंटाई
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के मीता सोती गांव में टाइल्स कारीगर की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के मीता सोती गांव के प्रदीप चौधरी की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। फंदा लगाकर जान देने के पीछे की वजह को लेकर माथापच्ची तेज हो गई है। इस बीच प्रदीप की जेब में रखे तीन हजार रुपये भी गायब हैं। उसकी पत्नी का कहना है कि उनकी बड़ी ननद संध्या धमकी देकर गई है कि पिता के इलाज में आठ लाख रुपये खर्च हुए हैं। वह रुपये जब तक नहीं मिलते तब तक वह जमीन नहीं छोड़ेगी। जमीन पर बुआई भी नहीं करने देगी। जो भी उस जमीन पर बुआई करेगा, उसे बटाई में अनाज देना पड़ेगा।उधर, भाई का शव पहुंचने के पहले बहनों का घर से चले जाने चर्चा का विषय बना हुआ। प्रदीप के शव का बृहस्पतिवार रात मनोरमा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटे भाई संपीप कुमार ने बड़े भाई को मुखाग्नि दी।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मीता सोती गांव के प्रदीप कुमार चौधरी (32 वर्ष) पूणे में रखकर टाइल्स का काम करता था। तीन माह पहले वह घर आया था। प्रदीप के पिता पलटू की 20 मार्च को मौत हो गई थी। दो दिन पहले ब्रह्मभोज का कार्यक्रम हुआ। घर से सभी रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए थे। परिजनों के मुताबिक प्रदीप की बड़ी बहन संध्या ने पिता के दवा कराने के बहाने कीमती जमीन अपने नाम से वरासत करा ली थी। इससे प्रदीप अवसाद में रहता था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह कमरे में बांस में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। तभी छोटे भाई संदीप की उस पर नजर पड़ गई। उसने फंदा काटकर उसे बचा लिया। परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह चार बजे प्रदीप ने अपने कमरे में बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या कर लिया। हालांकि, पोस्टमार्टम में करंट लगने की कोई निशानी नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
आवेदन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू
- एसएचओ दीपक कुमार दुबे ने बताया कि पिता की मौत के बाद बड़ी बहन संध्या के पैतृक जमीन का वरासत कराने के लिए तहसील में आवेदन किया गया है। लेकिन प्रदीप की मौत के बाद राजस्व कर्मियों ने आवेदन को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed