फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ICU will start soon in district hospital

जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी आईसीयू

Thu, 27 Oct 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
ICU will start soon in district hospital
जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी आईसीयू
विज्ञापन

बस्ती। जिला अस्पताल में जल्द ही इंटेंसिव केयर यूनिट खुलेगी। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। आईसीयू के लिए आवश्यक संसाधनों को स्थापित करा दिया गया है। दस शैय्यायुक्त इस यूनिट के संचालन के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लिस्ट तैयार की जा रही है। नवंबर में यूनिट संचालित होने के आसार हैं।
जिले के सरकारी चिकित्सालय में वयस्कों के लिए मेडिकल कॉलेज से लगायत किसी भी सरकारी अस्पताल में अब तक आईसीयू नहीं है। शासन ने जिला अस्पताल की ओर से मांगी गई इस यूनिट की स्थापना के लिए अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में हरी झंडी दी थी। इसके लिए संसाधनों की आपूर्ति भी शासन की ओर से की गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थापित होने वाली आईसीयू के लिए वेंटिलेटर, मॉनीटर, पाइप लाइन ऑक्सीजन की जरूरत होती है। इसे स्थापित कराने के बाद अब जिला अस्पताल इसके संचालन के लिए जरूरी चिकित्सकों की ड्यूटी लिस्ट तैयार कर रहा है। फिलहाल गंभीर स्थिति में मरीजों को यहां घंटे भर तक व्यवस्था दिए जाने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि आईसीयू को संसाधनों से सुसज्जित कर दिया गया है। प्रथम चरण में गंभीर मरीजों को घंटे भर तक यूनिट में रखकर जीवन सुरक्षित किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों की सूची तैयार की जा रही है। इस यूनिट में 24 घंटे एक चिकित्सक देखभाल के लिए रहेंगे। कहा कि जिला अस्पताल की ओर से यह सुविधा नवंबर में शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed