फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   husband is injured

Basti News: पत्नी ने ससुराल जाने से किया इंकार, पति ने खाया जहर

Sat, 25 Feb 2023 04:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
husband is injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के एकडेंगवा स्थित ससुराल में पत्नी की विदाई कराने के लिए माता-पिता के साथ पहुंचे युवक ने जहर खा लिया। पत्नी ने उसके साथ ससुराल जाने से इंकार कर दिया था। युवक को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। युवक अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

सोनहा थाना क्षेत्र के एकडेंगवा निवासी राधिका की शादी हर्रैया थाना क्षेत्र के फरेंदा निवासी सुनील पुत्र हीरालाल से करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। राधिका के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद पति उसे मारने-पीटने लगा। इससे परेशान होकर वह मायके चली आई। शुक्रवार को पति सुनील अपने पिता हीरालाल व मां के साथ ससुराल पहुंचा और पत्नी से साथ चलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने जाने से मना कर दिया। पत्नी के रवैये को देखते हुए पति ने जहर खा लिया। थानेदार रविंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सोनहा पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed