फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Husband accused of trying to poison married woman

Basti News: पति पर विवाहिता को जहर देने की कोशिश करने का आरोप

Fri, 10 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of trying to poison married woman
लालगंज पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने, जहर देकर मारने की कोशिश सहित अन्य आरोपों में लालगंज पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी लालगंज थाना क्षेत्र के धर्मेश के साथ 2019 में हुई थी। शादी के बाद पति दहेज में सोने की चेन व बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने लगा। दो अन्य आरोपी रिमझिम व संजीत के उकसाने पर 19 दिसंबर की मध्य रात्रि में मारापीटा। 20 दिसंबर की सुबह करीब 8:30 बजे जहर देकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इससे उसकी जान बच पाई। 28 दिसंबर की शाम पति ने कहा कि उसने दूसरी युवती से शादी कर ली है और उसी को साथ रखूंगा। विरोध करने पर पति के अलावा तीन लोगों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति धर्मेश के अलावा रिमझिम और संजीत पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed