फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Husband accused of abetting suicide arrested

Basti News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार

Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of abetting suicide arrested
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर फंदा लगाकर महिला ने दे दी थी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। परसा लगड़ा गांव में तीन दिसंबर 24 को विवाहिता की खुदकुशी के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति समेत तीन ससुरालियों पर केस दर्ज किया था।
जानकारी के अनुसार, तीन दिसंबर को संदिग्ध परिस्थिति में परसा लंगड़ा की कुसुम का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला था। ससुरालियों के मुताबिक, रात में भोजन करने के बाद बहू कमरे में सोने चली गई। सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो कमरे में देखा कि छत की कुंडी में साड़ी के सहारे वह लटक रही थी। शव को नीचे उतारने के बाद सूचना मायके को दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के द्वारिका चक की रहने वाली कुसुम (28) की शादी 29 अप्रैल 2024 को परसा लंगड़ा निवासी अरविंद कुमार के साथ न्यायालय में हुई थी। कुसुम की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसका छह वर्षीय बेटा आर्यन भी है। जबकि अरविंद ने भी दो शादी की थी। एक पत्नी के साथ वह मुंबई में रहता है। जबकि कुसुम गांव में सास-ससुर के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसुम के पिता ने थाने मे दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति अरविंद कुमार, ससुर फूलराम और सास आसिया बेटी को घर से निकालना चाहती थीं। इसी बात को लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने तीन दिसंबर को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पति, सास व ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल ने बताया कि आरोपी अरविंद कुमार को मछली मंडी परसा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed