फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Husbamd and wife Arrested in murder case

गैर इरादतन हत्या के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Husbamd and wife Arrested in murder case
गैर इरादतन हत्या के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन

कलवारी (बस्ती )। थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि कलवारी थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में 17 मार्च को हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों मुन्ना व उनकी पत्नी सोनी को शुक्रवार की सुबह लुंबिनी दुद्धी मार्ग के बेइली डारीडीहा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। एसओ के अनुसार शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि गैर इरादतन हत्या के दोनों आरोपी उक्त स्थान पर हैं। सूचना के आधार पर टीम के साथ पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुन्ना व सोनी बताया। बता दें कि कलवारी थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसमें परिजनों ने तीन के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने इसमें से एक आरोपी आकाश को 22 मार्च को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed