{"_id":"66bbbe1bd760129eb6023489","slug":"humanity-trampled-to-pieces-human-being-scattered-into-pieces-collected-in-a-sack-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122086-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरेराह रौंदी गई इंसानियत... बोरे में बटोरा गया टुकड़ों में बिखरा इंसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरेराह रौंदी गई इंसानियत... बोरे में बटोरा गया टुकड़ों में बिखरा इंसान
Wed, 14 Aug 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
- फोरलेन पर इंसानी जिस्म के साथ ही बिखर गई पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर मंगलवार की अलसुबह इंसानियत सरेराह रौंदी गई। तड़के करीब साढ़े चार बजे से सुबह सात बजे तक कहने को तो इस राह से तमाम लोग गुजरे लेकिन किसी की आत्मा नहीं जागी। खबर मिलने के बाद जब तक पुलिस टीम पहुंची एक इंसान इतने टुकड़ों में बिखर चुका था कि शिनाख्त भी करीब नामुमकिन ही हो गई। शरीर महिला का था या पुरुष का यह पहचान भी मुश्किल हो गई है।
क्षेत्र के तेलियाडीह के सामने फोरलेन पर मंगलवार की सुबह पुलिस टीम पहुंची तो नजारा एक आम इंसान के रौंगटे खड़े कर देने वाला था। एक इंसानी जिस्म सड़क पर बिखरा हुआ था। पुलिस टीम के लिए भी यह तय करना मुश्किल हो गया कि सड़क पर बिखरी देह को कहां से समेटना शुरू करे। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे पर किसी की मौत हो गई है। इस सूचना पर पहुंची टीम को अंदाजा नहीं था कि ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से राहगीर सड़क पर गिर गया। इसके बाद गुजरती गाड़ियां रौंदती गईं और सांसों के साथ इंसानी देह भी बिखर गई। बदन के कपड़ों के भी चीथड़े उड़ गए।
पुलिस टीम ने हाईवे पर बिखरे टुकड़े बोरे में इकट्ठे कराए और मोर्चरी में रखवा दिया है। महराजगंज के चौकी प्रभारी वीके सरोज ने बताया कि पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव महिला का है या पुरुष का, इसकी पहचान नहीं हो पा रही है। शव के टुकड़ों के बीच मोतियों की एक माला मिली है इससे अनुमान है कि शायद शव महिला का हो।
विज्ञापन
00
तलाशता रहेगा परिवार, तड़पते रहेंगे परिजन
कप्तानगंज इलाके में फोरलेन पर जिस देह के टुकड़े बिखर गए, जाहिर तौर पर वह इंसान किसी परिवार का सदस्य रहा होगा। परिवार के लोग उम्र भर तलाशते और तड़पते रहें लेकिन फोरलेन पर जो हुआ उसके बाद शायद ही उनकी तलाश कभी पूरी हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस ने शव के टुकड़ों को मोर्चरी में रखवा दिया है और पोस्टमार्टम की औपचारिकता के बाद अंतिम संस्कार करा देगी।