फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Housing scheme in Gaur block is in bad shape, houses of 76 beneficiaries are incomplete

Basti News: गौर ब्लॉक में आवास योजना बदहाल 76 लाभार्थियों के मकान अधूरे

Fri, 15 May 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Housing scheme in Gaur block is in bad shape, houses of 76 beneficiaries are incomplete
गौर गांव में आधा अधूरा बना मुख्यमंत्री आवास
गाैर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2016-17 से वर्ष 2024 तक पात्रता की श्रेणी में आने वाले लाभार्थियों का आवास के लिए चयन किया गया। लेकिन अभी भी गौर ब्लॉक में 35 लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास का निर्माण पूर्ण नहीं किए।
विज्ञापन

जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 41 लाभार्थियों के आवास अधूरे पड़े हैं, इस तरह कुल 76 लाभार्थियों के आवास निर्माण आज भी पूर्ण नहीं है, कई लाभार्थियों को किश्त भी प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

गौर विकास खंड में कुल 108 ग्राम पंचायत हैं, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ पाने वाले 35 लाभार्थियों के आवास अभी भी आधा-अधूरे पड़े हैं। इसको लेकर कई बार बीडीओ नेे कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी लाभार्थी आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं, इसी तरह वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कुल 86 आवास का लक्ष्य मिला था, जिसमें 45 लाभार्थियों ने आवास का निर्माण पूरा कर लिए हंै, जबकि 41 लाभार्थियों का अभी आधा-अधूरा पड़ा है, जिन लाभार्थियों के आवास अभी पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें तीसरी एवं अंतिम किस्त तभी मिलेगी जब आवास को पूर्ण रूप से तैयार करेंगे।
इसके साथ ही आवास लाभार्थियों को 90 दिन का मानव दिवस बीवी रामजी योजना के तहत 252 रुपये की दर से मजदूरी का भुगतान करने का प्रावधान है, यदि लाभार्थी के पास शौचालय नहीं है तो उसे शौचालय का लाभ दिया जाएगा। बीडीओ केके सिंह ने बताया कि आवास को पूर्ण कराने के लिए कई बार लाभार्थियों को नोटिस जारी किया गया है।

इसके साथ ही सभी सचिवों को निर्देशित किया गया है, कि जो लाभार्थी आवास कंप्लीट नहीं किए हैं, उनका हर हाल में पूर्ण कराए। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जो किस्त उन्हें प्राप्त हुई है, उसे भी वापस कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed