फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Household goods burnt in fire, cattle died

Basti News: आग से गृहस्थी का सामान जला, मवेशी की मौत

Tue, 12 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Household goods burnt in fire, cattle died
मुंडेरवा। थानाक्षेत्र के खझौला गांव में सोमवार सुबह रिहायशी छप्पर में आग लग गई। जेवर, नकदी सहित गृहस्थी का सामान जल गया। दो भैंस और एक कुत्ते की भी झुलस कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

खझौला निवासी प्रियंका चौधरी ने बताया कि उनके पति जोगेंद्र प्रसाद काम-धंधे के चक्कर में बाहर रहते हैं। घर पर वह अपने तीन बच्चों तनु उर्फ पूनम, आभास और अर्नव के साथ रहकर खेती का काम देखती हैं। सोमवार सुबह वह खेत में गई थीं और तीनों बच्चे स्कूल चले गए थे। घर पर कोई नहीं था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे रिहायशी छप्पर से धुआं निकलता देख वह घर की तरफ दौड़ीं, तब आग ने पूरे रिहायशी छप्पर को जद में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed