{"_id":"591891b54f1c1b2e14850a02","slug":"hot-weather-tem-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सन-डे’ को सूरज तमतमाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सन-डे’ को सूरज तमतमाया
बस्ती ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
जूस की दुकान।
बीते कुछ दिनों में कभी आंधी तो कभी बारिश समेत कई रंग दिखा रहे गर्मी के मौसम का तेवर संडे को काफी तल्ख रहा। चमड़ी झुलसाने वाली धूप में लोग व्याकुल हो उठे। 24 घंटे पहले की तुलना में रविवार दोपहर का तापमान दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ते हुए 43 डिग्री पर जा पहुंचा। ठंडी के सीजन में अधिकतम तापमान जितना (28 डिग्री) इस दिन का न्यूनतम तापमान रहा। आर्द्रता का स्तर भी 75 के आसपास रहा, जिससे लोगों ने सुबह-शाम जबरदस्त उमस महसूस की।
आंकड़ों के विश्लेषण के बाद मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि इस सप्ताह के चार दिन तापमान इसी स्तर पर रहेगा। यानी शुक्रवार तक बस्ती मंडल में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा। डॉक्टरों ने ऐसे मौसम में धूप से बचने की सलाह दी है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी के अनुसार इतने अधिक तापमान में सावधानियां बरतना आवश्यक है। सबसे अधिक बच्चों और बीमार व्यक्तियों को इससे बचने की सलाह दी गई है।