फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hospital's AC-cooler 'sick'...patients boiling under treatment

Basti News: अस्पताल के एसी-कूलर ‘बीमार’...इलाज में उबल रहे मरीज

Wed, 20 May 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hospital's AC-cooler 'sick'...patients boiling under treatment
जिला अस्पताल की ओपीडी में गर्मी से परेशान दिखे मरीज व तीमारदार संवाद
बस्ती। जिला अस्पताल की ओपीडी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां पर इलाज के लिए आने वाले मरीज समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं। ओपीडी में लगे अधिकांश पंखे व एसी खराब पड़े हैं, जिससे इस भीषण गर्मी में इलाज के लिए आने वाले मरीज और बीमार हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब एक हजार मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। ओपीडी में एक दर्जन से ज्यादा पंखे लगे हुए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा पंखे या तो खराब पड़े हैं, या फिर कम हवा दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष संख्या 13 व 17 की एसी खराब है। इसी प्रकार सर्जन कक्ष, आर्थो सर्जन, प्लास्टर रूम, ईएनटी सर्जन, त्वचा रोग, मानसिक रोग विभाग, टीबी एंड चेस्ट, मेडिसिन विभाग, जनरल फिजीशियन कक्ष की एसी खराब है। बताते हैं कि भीषण गर्मी में यहां परामर्श देने वाले डॉक्टर गर्मी से बेहाल होकर बीमार पड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, अधिकारी अपने चेंबर में एसी की मस्त हवा खा रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों के लिए भी पर्याप्त पंखा नहीं है। पर्चा काउंटर पर न तो पंखा है न ही कोई अन्य सुविधा। बताते हैं कि पांच कूलर ओपीडी में लगे हैं, मगर वह कहां चल रहे पता नहीं चलता। अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे कक्ष, पैथालॉजी कक्ष में भी पंखे का अभाव है। सबसे ज्यादा भीड़ ब्लड जांच केंद्र में व अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर और औषधि वितरण कक्ष के पास होती है। यहां के पंखे न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते इन दिनों अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, त्वचा रोग और पेट दर्द के आ रहे हैं। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी व दवा कक्ष व ब्लड जांच केंद्र में भीड़ रहती है। मगर, अव्यवस्था से मरीज, ही नहीं डॉक्टर भी सांसत झेल रहे हैं।

एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान अहमद का कहना है कि कुछ पंखे पुराने हो चुके हैं, जिससे दिक्कत आ रही होगी। अनुमोदन के बाद यहां पर नए पंखे लगाए जाएंगे। जो एसी खराब है, मरम्मत होगी या फिर नई एसी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed