{"_id":"6729202590036ffeee0f7924","slug":"hope-raised-for-malviya-road-to-be-built-before-marathon-basti-news-c-207-1-bst1001-126709-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मैराथन से पहले मालवीय रोड बनने की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मैराथन से पहले मालवीय रोड बनने की जगी उम्मीद
Tue, 05 Nov 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की छुट्टी की वजह से एक सप्ताह और खींच गई प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली जैसे बड़े त्योहार बीत गए। अब शहर में मिनी मैराथन होने वाली है। इसके पहले मालवीय मार्ग की मुख्य सड़क चलने लायक बनाने की जोर आजमाइश शुरू हो गई है। दीपावली की छुट्टी के नाते निविदा प्रक्रिया एक सप्ताह और खींच गई वरना अब तक निर्माण कार्य दिखने लगता। जिम्मेदारों की मानें तो एक से दो दिन के भीतर निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद इस सप्ताह के अंत तक निर्माण भी शुरू हो सकता है।
नगर पालिका परिषद के अधीन मालवीय मार्ग की सवा दो किमी लंबी सड़क पिछले कई सालों से खस्ताहाल है। बीडीए ने इसके नवीनीकरण का बीड़ा तीन माह पहले उठाया। प्रस्ताव को बोर्ड से स्वीकृति मिलने से लेकर टेंडर निकालने में 60 से अधिक दिन गुजर गए। अक्तूबर माह में 2.17 लाख रुपयें की लागत से इस सड़क को बनाने के लिए बीडीए की ओर से टेंडर भी निकाली गई। तैयारी थी कि माह के अंत तक निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
दीपावली से पहले टेक्निकल बिड का टेंडर निकाल भी दिया गया। इसमें आवेदन करने वाले एक दर्जन से अधिक ठेकेदारों की सभी जरूरी प्रपत्रों की छानबीन कर उनमें उपयुक्त फर्म का चयन भी कर लिया गया है। इसी बीच दीपावली पर्व की छुट्टी भी शुरू हो गई। इससे आगे की प्रक्रिया ठहर गई। सोमवार से बीडीए फाइनेंसियल बिड को सार्वजनिक करने की तैयारी में जुट गया है। इसमें देखा जाएगा कि कौन सी फर्म निर्धारित दर से कम लागत पर सड़क बना सकती है।
विज्ञापन
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण के लिए ठेकेदार नियुक्त कर दिए जाएंगे। उम्मीद है एक से दो दिन में इस सड़क के नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद ठेकेदार पर निर्माण कराने का दबाव बढ़ जाएगा। तैयारी है कि शहर में 17 नवंबर को प्रस्तावित मैराथन से पूर्व इस सड़क को कम से कम चलने लायक बना दिया जाए। ऐसे में ठेकेदार के पास निर्धारित समयावधि में सड़क निर्माण करने की चुनौती भी है।
...
12 मीटर चौड़ी सड़क की होगी मरम्मत
फव्वारा तिराहा से रोडवेज के पास स्थित नेहरू तिराहा तक सवा दो किमी लंबाई में यह सड़क 12 मीटर चौड़ी बनाई गई है। सड़क के बीचोबीच डिवाइडर भी बनाए गए हैं। वर्तमान में पूरी सड़क खस्ताहाल है। डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त है। हॉट मिक्स प्लांट से यह सड़क अत्याधुनिक मशीनों से चमकाई जानी है। यदि रात-दिन एक करके कार्य हुआ, तभी मैराथन में बचे 12 दिनों के भीतर यह सड़क बन पाएगी।
...
आंखों में पड़ रही सड़क से उड़ने वाली धूल
खुले वाहनों से इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। कब कहां कौन सा पत्थर उछलकर लग जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऊपर से चार पहिया एवं रोडवेज बसों की आवाजाही के नाते दिन-रात धूल भी उड़ रही है। यह लोगों की आंखों में पड़ रही है। इस मार्ग पर यात्रा करते समय लोग चेहरे-आंख को कपड़े से ढककर चल रहे हैं। सड़क के किनारे स्थित घरों में सड़क से उठने वाली धूल उड़कर पहुंच रही है। इस सड़क की दुर्दशा पर नागरिकों को आक्रोश है। लोग लगातार इसके पुनर्निर्माण की आवाज उठा रहे हैं।
...
कोट
मालवीय रोड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया एक से दो दिन के भीतर पूरी हो जाएगी। इसके लिए बीडीए अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। ठेकेदार नियुक्त होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पूरी कोशिश होगी कि मैराथन से पहले सड़क बना दी जाए।
-प्रतिपाल सिंह चौहान, एडीएम