{"_id":"621765fca4cbc176c945200f","slug":"home-minister-amit-shah-visit-basti-for-up-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती जिले में बोले अमित शाह: पूर्वांचल में बच्चे मर रहे थे, लंदन की सैर कर रहे थे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती जिले में बोले अमित शाह: पूर्वांचल में बच्चे मर रहे थे, लंदन की सैर कर रहे थे अखिलेश
Thu, 24 Feb 2022 04:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Feb 2022 04:51 PM IST
सार
गृहमंत्री अमित शाह बस्ती में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि, दोबारा सरकार बनी तो पांच किसानों को मुफ्त बिजली देंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पूर्वांचल में दिमागी बुखार से बच्चे मर रहे थे, तब अखिलेश लंदन की सैर कर रहे थे। भाजपा ने विकास के साथ पूर्वांचल से दिमागी बुखार को खत्म कर दिया। सपा, बसपा की सरकार आती है तो केवल एक क्षेत्र का विकास होता है। भाजपा की दोबारा सरकार आई तो किसानों को पांच साल मुफ्त बिजली, बेटियों को स्कूटी, युवाओं को लैपटॉप और स्मार्ट फोन देंगे।
विज्ञापन
हर्रैया के बीआरसी मैदान में बृहस्पतिवार दोपहर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि यहां मच्छर और माफिया से हर कोई परेशान होता था। भाजपा स्वच्छता अभियान के सफाई संस्कार ने दिमागी बुखार और योगी सरकार ने गुंडों-माफियाओं को खत्म करने का काम किया।
विज्ञापन
प्रदेश में चालीस मेडिकल कॉलेज बने, पांच एक्सप्रेस हाईवे, जो विकास की तस्वीर पेश करते हैं। भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश आज देश में दूसरे नंबर है। अखिलेश कहा करते थे कि कश्मीर से धारा 370 हटेगी तो खून की नदियां बहेंगी। लेकिन, मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत का मुकुट बनाया और एक कंकड़ भी नहीं फेंके गए।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस के समय आतंकी देश में घुस आते थे, अब वह भारत है जो आतंकियों को उनके घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करता है और मारता है। कहा कि सपा और बसपा परिवारवाद, जातिवाद की राजनीति करती हैं, जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास का मंत्र लेकर काम करती है। जनसभा में सांसद हरीश द्विवेदी, हर्रैया प्रत्याशी अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।