{"_id":"65fb3179eeb38cdf9700c7b4","slug":"holi-market-decorated-with-designer-kurtas-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113449-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिजाइनर कुर्तों से सजा होली का बाजार, टोपी-मुखौटों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिजाइनर कुर्तों से सजा होली का बाजार, टोपी-मुखौटों की भरमार
Thu, 21 Mar 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
फटे-पुराने कपड़ों की जगह सफेद कुर्ता पायजामे में होली खेलने का ट्रेंड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अब वह दिन गए जब लोग होली खेलने के लिए फटे, पुराने, फेंक देने वाले कपड़े पहनकर रंग-गुलाल खेलते थे। इसकी जगह अब डिजाइनर कुर्ते-पायजामे, टी-शर्ट और जींस ने ले लिया है। बदले ट्रेंड को देखते हुए बाजार ने भी तैयारी कर रखी है। शहर के मुख्य बाजार में सूती सफेद और भगवा कुर्ते-पायजामे की रेंज उपलब्ध है। बच्चों के लिए अलग कपड़े, टोपी और मुखौटे की रेंज है। दुकानदार बताते हैं कि इस बार युवक-युवतियों में होली खेलने के कपड़ों को लेकर संजीदगी बढ़ गई है।
गांधीनगर, मंगल बाजार, पांडेय बाजार, पक्के बाजार, कटरा आदि में कई जगह पटरियों पर होली के फैशनेबल कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। जहां भगवा व सफेद कुर्ते, बरमूडा, गमछे आदि बिक रहे हैं। जो 100 रुपये से 500-600 रुपये तक मिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी में सफेद और सूती कपड़े आरामदायक होते हैं। खासकर होली पर सफेद कुर्ता-पायजामा का चलन बन जाता है, लेकिन इस बार युवाओं का झुकाव भगवा कुर्ते की तरफ है।
मौसम का मिजाज भी बदलता जा रहा है तो सूती कपड़ों की बिक्री बढ़ना लाजमी है। होली के दिन तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसे देखते हुए भी सफेद और हल्के कपड़ों की तरफ लोगों की रुझान बढ़ी है।
विज्ञापन
‘बुरा न मानो होली है’, ‘होली वाली सेल्फी’, ‘होली है’ आदि स्लोगन लिखे टी-शर्ट की खासी मांग है। इसके साथ ही सेल्फी खींचने के लिए प्रॉप्स की खरीदी भी की जा रही है। लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए यह टी-शर्ट है। ये टी-शर्ट ऑनलाइन भी सस्ते दाम में होली ऑफर के साथ बाजार में उपलब्ध हैं।
...
कपड़ा व्यवसायी नए ट्रेड से खुश
कपड़ा विक्रेता विनोद ने कहा कि होली में पहली बार सफेद की जगह भगवा रंग के कुर्ते की मांग अधिक है। पहले लोग होली पर सफेद कुर्ता और पायजामा ही लेते थे। इस साल 60 फीसदी से ज्यादा ग्राहक भगवा कुर्ते खरीद रहे हैं। इसीलिए बाजार में भगवा छाया हुआ है। दूसरे दुकानदार प्रदीप गुप्ता कहते हैं कि युवा कुर्ते के साथ भगवा टी-शर्ट भी पसंद कर रहे हैं। हमने कुर्ता, टी-शर्ट, शर्ट के साथ कुर्ती भी रख रहे हैं। इस मामले में लड़कियां भी आगे हैं। ज्यादातर भगवा कुर्ती और लेगीस पसंद कर रही हैं।
...
मुखौटे में लाइटिंग, कार्टून पिचकारियां
बाजार में होली के लिए मुखौटे व पिचकारियों से दुकानें सजी हैं। चेहरे को कवर करने लोग आकर्षक मुखौटे व टोपी लोग खरीद रहे हैं। दुकानदार राहुल ने बताया कि होली के लिए डरावने भूत-प्रेत व कार्टून वाले मुखौटे लोग पसंद कर रहे हैं। इसमें कपड़ा और रबर अलग-अलग वैरायटी के हैं। एक मुखौटे में लाइट भी है, जो कई रंगों में जलती हैं। इसकी कीमत 150 से 500 रुपये तक है। मशीन गन, डोरीमोन, पंप, छोटा भीम कार्टून डिजाइन में पिचकारियां आई हैं। इनकी कीमत 80 से एक हजार रुपये तक है।