फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hold placed on a batch of azithromycin; 78,000 tablets recalled

Basti News: एजिथ्रोमाइसिन के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

Sun, 01 Nov 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hold placed on a batch of azithromycin; 78,000 tablets recalled
बस्ती। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की जाने वाली एजिथ्रोमाइसिन-500 एमजी टैबलेट का एक बैच जांच में मिसब्रांडेड पाया गया है। औषधि प्रशासन की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित बैच की दवा के वितरण और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

ड्रग वेयर हाउस ने सीएमओ को पत्र भेजकर सभी चिकित्सा इकाइयों से बचा हुआ स्टॉक वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं। अब तक करीब 78 हजार टैबलेट वापस जमा कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

मामला एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट आईपी 500 एमजी के बैच नंबर एजेडआईटी-56031 से जुड़ा है। इसका निर्माण मेसर्स सनराइज इंटरनेशनल लैब्स लिमिटेड, तेलंगाना ने किया है। दवा की निर्माण तिथि दिसंबर 2025 और एक्सपायरी नवंबर 2027 है। औषधि निरीक्षक मुकेश ने 15 सितंबर 2026 को जनप्रिय ड्रग वेयर हाउस, यूपीएमएससीएल बस्ती से दवा का नमूना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय विश्लेषक, उत्तर प्रदेश, वाराणसी की ओर से 13 अक्तूबर को जारी जांच रिपोर्ट में नमूने को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत निर्धारित लेबलिंग संबंधी अनिवार्य शर्तों के अनुरूप नहीं पाया गया।
इसके आधार पर दवा को मिसब्रांडेड घोषित किया गया। इसके बाद औषधि निरीक्षक ने 21 अक्तूबर को संबंधित वेयर हाउस को नोटिस जारी किया। इसमें चिह्नित बैच का स्टॉक अलग रखने, खरीद और वितरण से जुड़े अभिलेख उपलब्ध कराने तथा जिन चिकित्सा इकाइयों को दवा भेजी गई है, वहां से उसे वापस मंगाने के निर्देश दिए गए।

यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से इस बैच की करीब तीन लाख टैबलेट 22 दिसंबर 2025 को मंडलीय ड्रग वेयर हाउस को उपलब्ध कराई गई थीं। यहां से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, टीबी अस्पताल और जिले की सीएचसी-पीएचसी समेत अन्य चिकित्सा इकाइयों को दवा भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed