फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hoardings were put up wherever I wanted.

Basti News: जहां जी किया वहीं लगा दिया होर्डिंग... नियम-कानून ताख पर

Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 31 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hoardings were put up wherever I wanted.
शहर में चौतरफा लगाए गए हैं अनियोजित होर्डिंग, प्रचार एजेंसियों पर अंकुश नहीं
विज्ञापन

डिवाइडर पर नीचे ही टांग दिए गए होर्डिंग, राहगीर हो रहे दुर्घटना के शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में पेड़, खंभे और डिवाइडर हर जगह होर्डिंग की भरमार है। प्रचार एजेंसियों पर कोई अंकुश नहीं है। रुपये कमाने की होड़ में नियम-कानून ताख पर रख दिया जा रहा है। रात के सन्नाटे में जहां जी चाहा वहीं होर्डिंग टांगकर लोग चल देते हैं। त्योहारी सीजन में समूचा शहर अनियोजित होर्डिंग से पटा हुआ है। राजनीतिक दलों के अलावा विभिन्न कंपनियों और शोरूम के आकर्षक लुभावने विज्ञापन से भरे हुए कटआउट सड़कों के आसपास टांग दिख जाएंगे।
जिले में आधा दर्जन से अधिक प्रचार एजेंसियां सक्रिय हैं। इन्होंने नगर पालिका से अनुमति प्राप्त कर दो दर्जन प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग स्टैंड लगवाया है। मगर, अनुबंध के हिसाब से इनका भी नियमित किराया नगर पालिका वसूल नहीं पा रही है। आरोप है कि इस व्यवसाय में उतरे अन्य कारोबारी मनमानी पर उतर आए हैं। शहर को अनियोजित ढंग से होर्डिंग से पाटने का ठेका लिया जा रहा है। राजनीतिक दलों के लोग या निजी क्षेत्र के बड़े व्यवसायियों से सैकड़ों की संख्या में होर्डिंग लगाने का सौंदा हो रहा है। सबकुछ तय होने के बाद प्रचार एजेंसियां अनाधिकृत रूप से प्रमुख स्थलों और मार्गों पर होर्डिंग लगवा रही हैं। इन पर नगर पालिका या प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन

..
संभलिए, डिवाइडर पर होर्डिंग हैं..
राहगीरोें की सुरक्षा के लिए बनाए गए डिवाइडर असुरक्षित हो गए हैं। इसमें लगाए गए बिजली के खंभे पर नीचे की ओर ही होर्डिंग टांग दी गई है। यह डिवाइडर के दोनों तरफ सड़क की ओर लटके हुए हैं। बाइक पर चलते समय यदि ध्यान भटका तो डिवाइडर पर लटक रहे होर्डिंग से आपके चेहरे को बदरंग कर देगा। अचानक इससे बचने की कोशिश की तो बाई तरफ चल रहे दूसरे वाहन अनियंत्रित होकर भिड़ जाएंगे। गांधीनगर मार्ग पर रोडवेज से कंपनीबाग तक सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर होर्डिंग से पटे हुए हैं। वाहनों की भीड़ में अक्सर लोगों को इन होर्डिंगों से बचकर निकलना पड़ रहा है। कमोवेश मालवीय मार्ग पर भी यही हाल है। रौता चौराहा, बैरियहवा, बिजली निगम, रंजीत चौराहा, नेहरू तिराहा के पास डिवाइडर के बीच में लगे खंभे पर होर्डिंग लटकाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
महापुरुषों के प्रतिमा स्थल को भी नहीं छोड़ते
शहर के एक दर्जन स्थानों पर स्थापित महापुरुषों के प्रतिमा स्थल होर्डिंग टांगने के गढ़ बन गए हैं। विभिन्न महापुरुषों के नाम से चर्चित यह चौराहे छोटे-बड़े प्रचार फ्लैक्स में गुम हो गए हैं। कहीं-कहीं महापुरुषों की प्रतिमा भी इनके आगे छिपी हुई है। फव्वारा तिराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगी हुई है। यहां चबूतरे के चारों तरफ हरियाली का घेरा बनाया गया है। मगर, लोहे की रेलिंग पर होर्डिंग इस कदर टांगी गई है कि हरियाली गुम हो गई है। इसी चौराहे पर कुछ बड़े फ्लैक्स अनुमति से कुछ बिना अनुमति के लगाए गए हैं। शास्त्री चौक पर भी प्रतिमा के चारों तरफ वृत्ताकार रेलिंग को होर्डिंग टांगने का अड्डा बनाया गया है। इसके अलावा चौराहे पर बड़े-बड़े फ्लैक्स स्टैंड स्थापित होने से यहां की रौनक छिन गए हैं। कटरा स्थित संत गाडगे प्रतिमा स्थल, रोडवेज स्थित भगत सिंह प्रतिमा स्थल, पंडित जवाहर नेहरू प्रतिमा स्थल के चारों तरफ यही दृश्य देखने को मिल रहा है।
...
रेलवे स्टेशन, रोडवेज, सरकारी अस्पताल भी बन गए होर्डिंग के अड्डे
रेलवे स्टेशन, रोडवेज, सरकारी अस्पताल भी होर्डिंग टांगने के अड्डे बन गए हैं। रेलवे गेट से लेकर परिसर तक जहां जगह मिली वहीं होर्डिंग टांग दिए गए हैं। लोहे के एंगिल से लेकर पेड़, खंभे कुछ भी नहीं बचे हैं। रोडवेज के दोनों गेट और दुकानों की छतों की रेलिंग भी होर्डिंग से पटी पड़ी है। जिला, महिला व टीबी अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली में भी गेट से लेकर परिसर तक प्रचार सामग्रियों की होर्डिंग से पटे पड़े हैं।
..
रात में निकल रही प्रचार एजेंसियों की गाड़ी
शहर एवं कस्बों में अनियोजित होर्डिंग टांगने के लिए आधी रात के बाद प्रचार एजेंसियों की गाड़ियां निकलती हैं। इसमें होर्डिंग के साथ उसे टांगने के सभी उपकरण होते हैं। वाहन पर सवार लोग 20 रुपये प्रति होर्डिंग की दर से पेड़, खंभे, डिवाइडर, निजी भवनों के छज्जों और दीवारों पर जुगाड़ से होर्डिंग टांगकर आगे बढ़ लेते हैं। सुबह चौक-चौराहों का नजारा बदल जा रहा है।
...
तेज आंधी के समय होता है नुकसान
तेज आंधी और तूफान के समय जगह-जगह लगाए गए होर्डिंग उखड़कर उड़ने लगते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों के ऊपर इसके गिरने का खतरा रहता है। इस तरह की कई घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। कभी-कभी यह होर्डिंग उखड़कर दुकानों पर गिर जाती है। इससे काफी नुकसान होता है।
...
प्रचार एजेंसियों में होता हैं विवाद
होर्डिंग टांगने को लेकर प्रचार एजेंसियों में विवाद भी होता रहता है। स्थाई रूप से बनाए फ्लैक्स स्टैंड पर एक नहीं कई-कई प्रचार एजेंसियां हक जताती हैं। एक एजेंसी की ओर से होर्डिंग लगाने के कुछ ही दिन बाद दूसरी एजेंसी उसे उतार कर अपनी होर्डिंग लगवा देती है। इसके लेकर गहरा विवाद भी होता रहता है।
..
कुछ प्रचार एजेंसियों ने कर दिया है मुकदमा
शहर में सक्रिय कुछ प्रचार एजेंसियों ने फ्लैक्स स्टैंड के अनुबंध को लेकर नगर पालिका पर मुकदमा कर रखा है। इससे एक दर्जन स्थानों के फ्लैक्स स्टैंड का किराया नगर पालिका को नहीं मिल पा रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसकी आड़ में अन्य जगहों पर भी मनमानी चल रही है।
...
केस- एक
दो माह पहले पचपेड़िया के राम स्वरूप रोडवेज तिराहे पर सब्जी खरीदने गए थे। अचानक तेज आधी आ गई, तभी खंभे से एक होर्डिंग उखड़कर उनके ऊपर गिर गई। उनक शरीर में कई जगह खरोच आ गया।
...
केस- दो
रंजीत चौराहे पर स्थापित फ्लैक्स स्टैंड पर होर्डिंग टांगने को लेकर तीन माह पूर्व खूनी संघर्ष हुआ था। एक एजेंसी की ओर से यहां होर्डिंग लगवाई गई थी। अगले दिन रात में दूसरे एजेंसी के लोग अपनी होर्डिंग लगाने पहुंचे। कुछ देर के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हुए और जमकर मारपीट हुई।
...
केस- तीन
दो दिन पहले बाइक से मेला देखने निकले पिकौरा बख्श के आलोक कुमार गांधीनगर मार्ग पर भीड़ के दौरान डिवाइडर की तरफ चलने लगे। उनका ध्यान होर्डिंग पर नहीं था। अचानक होर्डिंग उनके चेहरे से टकरा गई। उन्हें गहरा खरोच आ गया।

...
कोट

शहर में अनियोजित होर्डिंग लगाए जाने की जानकारी है। लोग प्रतिबंध के बाद भी अनाधिकृत रूप से होर्डिंग और बड़े-बड़े फ्लैक्स लगा रहे हैं। इसके खिलाफ अभियान चलाने का प्लान तैयार कर लिया गया है। मेला खत्म होने के बाद एक नवंबर से अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed