{"_id":"69c5809043c6a82cd8051ac4","slug":"hiyuva-organised-a-grand-procession-in-the-city-the-tableau-of-lord-shri-ram-captivated-the-hearts-basti-news-c-207-1-bst1005-155601-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हियुवा ने शहर में निकाली भव्य शोभा यात्रा, प्रभु श्रीराम की झांकी ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हियुवा ने शहर में निकाली भव्य शोभा यात्रा, प्रभु श्रीराम की झांकी ने मोहा मन
विज्ञापन
बस्ती। चैत्र रामनवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है, जो शहर में धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुकी है।
शोभायात्रा की शुरुआत शाम लगभग पांच बजे कंपनीबाग शिवमंदिर पर प्रदेश प्रभारी हियुवा राघवेंद्र प्रताप सिंह व ऐश्वर्य राज सिंह ने ज्योति जलाकर की। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में आकर्षक झांकियां और सजे-धजे वाहन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। भक्तजन वाहनों के आगे-पीछे नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में सबसे आगे ध्वज फहराते सजा वाहन चल रहा था। इसके पीछे भगवान श्रीराम का सुसज्जित रथ था, जिस पर राम, लक्ष्मण, माता सीता और बजरंगबली की झांकी प्रस्तुत की गई।
इसके अलावा भगवान राम के रथ पर अखंड ज्योति जल रही थी। खुले ट्रेलर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही थीं। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा राम भक्तों के लिए नाश्ता और जलपान की व्यवस्था की गई थी। शहर के गांधीनगर हनुमानगढ़ी पर यात्रा पहुंचने पर भव्य स्वागत हुई। यहां आरती उतारी गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इस अवसर पर कन्हैया लाल, विनय सिंह, बबलू निषाद, शशिभूषण सिंह, दिनेश सिंह, सूरत प्रसाद दूबे, जयप्रकाश सिंह, रमेश कन्नौजिया, सत्येंद्र सिंह भोलू, गोपेश्वर त्रिपाठी, मनमोहन त्रिपाठी, सत्येंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।