{"_id":"59f61cbb4f1c1bec538b9f26","slug":"hiuva-workers-sanitated","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा ने दोहराया स्वच्छता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा ने दोहराया स्वच्छता का संकल्प
basti
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सफाइऱ्ई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित स्वच्छता अभियान की एक और पहल रविवार को हुई। हियुवा के प्रदेश प्रभारी और डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी पहल की। स्वच्छता संकल्प दोहराया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ विधायक टाउन क्लब से कंपनी बाग तक सड़क की सफाई की गई। इससे पहले उनका स्वागत अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न पुष्पाहार और पगड़ी पहना कर कार्यकर्ताओं ने गरमजोशी से किया।
टाउन क्लब से शुरू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सिंह ने कहा कि महास्वच्छता अभियान की मशाल अब हर गली हर मोहल्ले में जलाई जाए तो निश्चित तौर पर विकास और समृद्धि की नई इबारत लिख दी जाएगी। क्योंकि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है और स्वस्थ समाज ही विकास को गति दे सकता है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता का स्तर ऊंचा उठाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मिशन से जोड़कर देश को नई दिशा देने की पहल दो अक्टूबर 2014 से शुरू कर दी है, इसे मुकाम तक पहुंचाने का दायित्व सभी जन का है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने की। जिलाध्यक्ष ने मंडल मुख्यालय से शुरू महाभियान की कड़ी को आगे बढ़ाने का आश्वासन विधायक को दिया। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी विजय आर्या, राजेंद्र नाथ तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन महामंत्री विनय सिंह ने किया। इस मौके पर राम दिनेश चौधरी, प्रकाश चौधरी, जय प्रकाश सिंह, पप्पू जायसवाल, शशि भूषण सिंह, रमेश चंद्र, रामसूरत गौड़, जितेंद्र यादव, रामसूरत दूबे, दीपक सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।