फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   history sheeter arrested in basti

शराब की दुकान से लूट में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2016 11:42 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
बस्ती/ ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
history sheeter arrested in basti
ग‌िरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। लालगंज के कुदरहा स्थित शराब की दुकान पांच अक्टूबर की शाम जबरन खुलवाकर 45 हजार रुपये की लूट करने वाले दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी कानपुर के गोविंदनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

वाल्टरगंज के बेलहरा गांव निवासी निगम नरायन सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी कुदरहा स्थित देशी शराब की दुकान पर पांच अक्टूबर को दुकान बंद होने के बाद दो लोग आए और जबरन दुकान खुलवाकर 45 हजार रुपये लूट कर भाग गए।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने उमेश यादव निवासी कोहलवा थाना धनघटा संतकबीरनगर और सूरज यादव निवासी जिभियांव थाना लालगंज बस्ती पर लूट का केस दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अजय नरायन सिंह ने बताया कि आरोपी उमेश यादव को पुलिस ने शुक्रवार को लालगंज बानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह कानपुर  के गोविंदनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गोविंदनगर, किदवई नगर कानपुर के अलावा संतकबीरनगर के धनघटा थाने में कई मुकदमे पंजीकृत है। 


उस पर कानपुर में गैंगेस्टर एक्ट भी लग चुका है। उसके पास से शराब की दुकान से लूटी गई रकम में मिले पांच हजार रुपये बरामद हुए है। उसकी गिरफ्तारी में कुदरहा चौकी प्रभारी उदय भान   यादव की टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई। टीम में शिव प्रकाश, हरेंद्र दुबे, खुर्शीद व मुलायम यादव शामिल रहे। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed