फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hindu organizations postponed their march to Bahraich on the assurance of the administration.

Basti News: भाकियू का मुंडेरवा चीनी मिल तिराहे पर धरना

Sun, 07 Dec 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations postponed their march to Bahraich on the assurance of the administration.
सात सूत्री मांग को लेकर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, धरना स्थल पर वार्ता करते जिला गन्ना अधि
मुंडेरवा (बस्ती) में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के मंडल अध्यक्ष मारतेन्द्र प्रताप सिंह छोटू के नेतृत्व में शनिवार को मुंडेरवा चीनी मिल तिराहे पर सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। प्रमुख मांगों में शामिल है कि गन्ना उतरवाई के नाम पर मुंडेरवा, बभनान और रूधौली मिलों के क्रय केंद्रों पर वसूली जा रही 100 से 200 रुपये की राशि को समाप्त किया जाए। इसके अलावा शासन द्वारा ट्रांसपोर्ट के नाम पर बढ़ाया गया किराया वापस लिया जाए, सहारा इंडिया में जमा किसानों का पैसा ब्याज सहित लौटाया जाए, गन्ना प्रजाति के नाम पर किसानों का दोहन बंद किया जाए और समान गन्ना मूल्य दिया जाए। साथ ही चीनी मिल द्वारा फैल रहे जल और वायु प्रदूषण पर रोक लगाई जाए तथा पहले दिए गए ज्ञापनों पर शीघ्र कार्यवाही की जाए। धरने में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामसिंह पटेल, जिलाध्यक्ष जटाशंकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष मारतेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed