फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hindu organizations are in turmoil, there is commotion at the police station.

Basti News: हिंदू संगठनों में उबाल, पुलिस चाैकी पर गहमागहमी

Mon, 29 Dec 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations are in turmoil, there is commotion at the police station.
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लामबंद होकर दक्षिण दरवाजा चौराहे पर पहुंचे। यहां पुलिस चौकी के सामने हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। हिंदूवादी नेताओं का कहना था कि एआईएमआईएम के एक कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी भरा वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें देख लेने की धमकी दी गई है। रविवार को प्रदर्शन शुरू होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर भारी संख्या में फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। गहमागहमी के माहौल पुलिस लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। भदेश्वरनाथ मंंदिर के एक पुजारी के साथ हुई मारपीट के मामले में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह पिछले दिनों कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित की पैरवी कोतवाली में की। इसके बाद पुलिस ने एआईएमआईएम नेता प्रिंस और अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद बताया जा रहा है कि प्रिंस की तरफ से सोशल मीडिया पर हिंदूवादी नेताओं के खिलाफ धमकी भरा वीडियो बनाकर पोस्ट किया गया। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इसी वीडियो के प्रसारित होने के बाद हिंदूवादी नेता, कार्यकर्ता भी भड़क उठे। वह लामंबद होकर दक्षिण दरवाजे चौराहे पर पहुंच गए। यहां पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन शुरू हो गया। मौके पर एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती जयदीप दुबे पहुंचे और समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद कार्यकर्ता वापस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed