हिंदू महासंघ ने महंत अवेद्यनाथ को किया नमन
बस्ती । विश्व हिंदू महासंघ ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में प्लास्टिक कॉम्पलेक्स के पास निजी मैरेज हाल में महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि मनायी। कार्यक्रम में संगोष्ठी, सहभोज, का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ ने हिंदू धर्म की आध्यात्मिक साधना को आगे बढ़ाया। उन्होंने हिंदुत्व, गोवंश की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया।
महासंघ के मंडल अध्यक्ष सरजू प्रसाद शुक्ल ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ के सपनों, संकल्पोें को पूरा करने का दायित्व हम सबका है। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि धर्म, राजनीति, समाजसेवा की त्रिवेणी से महंत अवेद्यनाथ ने हिंदू समाज को ऐसे समय में दिशा दी जब पूर्वांचल में लोग घोर निराशा के शिकार थे। हमें हमेशा हिंदू हितों के लिये सक्रिय रहना होगा, यही महंत अवेद्यनाथ को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर प्रमोद कुमार पांडेय, नंदीश्वरदत्त ओझा, संध्या दीक्षित, चन्द्रशेखर कमलापुरी, महेश हिन्दुस्थानी, परमानन्द गुप्ता, विन्द गोपाल तिवारी, सौरभ तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।