फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Highway robbery gang busted...6 arrested including the gang leader

Basti News: हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़...सरगना समेत छह गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Highway robbery gang busted...6 arrested including the gang leader
बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना समेत छह बदमाशों को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इन बदमाशों ने बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा व बस्ती पुलिस की नींद हराम कर दी थी। पुलिस की पूछताछ में गिरोह के सरगना ने बताया है कि यात्री को अकेला देख उसको कार में बैठाकर रास्ते में उनका सामान, आभूषण और रुपये लूट लेते थे। 22 जुलाई से चार अगस्त के बीच इस गिरोह ने लूट-चोरी की नौ वारदात को अंजाम दिया है।
इन्हीं बदमाशों ने हरदोई से गोरखपुर जा रहे संतकबीरनगर के शरद को मार पीटकर सामान और रुपये लूट लिया था। उसके बाद छावनी पुलिस सक्रिय हुई थी।
एसपी अभिनंदन ने प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार को एसओ छावनी जनार्दन प्रसाद ने टीम के साथ तड़के साढ़े तीन बजे छावनी क्षेत्र के खतमसराय से छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी बदमाश अयोध्या जिले के निवासी हैं और इनकी उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच है। इनमें अयोध्या जिले के कोतवाली क्षेत्र के पाठक का पुरवा दशरथ कुंड निवासी दिलीप मौर्या, देवकाली ककरहवा निवासी अजय, थाना बीकापुर पूरा कलंदर के रामपुर निवासी कृष्णा यादव, इसी थाने के सनेथू निवासी रिशु, देवकाली बाइपास श्रीरामपुर कॉलोनी निवासी हर्षित श्रीवास्तव और दर्शननगर कुसुम्हा निवासी सौरभ शामिल हैं। इन पर बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा जिले के अलग-अलग थानों में लूटपाट के कई केस दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से लूट के आठ समेत 12 मोबाइल, कार, 71 सौ रुपये, लूट के आभूषण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

गिरोह के सरगना दिलीप मौर्या ने पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि गिरोह बनाकर वे लोग चोरी व लूट जैसी वारदात को अंजाम देते हैं। इसके लिए उसने एक महीने पहले ही कार खरीदी थी। उस पर जान बूझ कर नंबर प्लेट नहीं लगाई थी। दिलीप के मुताबिक, कार लेकर रात में वे लोग निकलते हैं और जनपद अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर अपनी कार लगाकर यात्रियों का इंतजार करते हैं। जैसे ही कोई अकेला यात्री मिलता है तो उसे उसी की दिशा में जाना बताकर अपनी गाड़ी में बैठा लेते हैं। सुनसान स्थान देखकर उसे डरा-धमका और मार-पीट कर उनके पास जो भी सामान, रुपये, मोबाइल आदि लूट लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed