फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Highway closed, roadways buses will still run till Ayodhya

Basti News: हाईवे बंद, फिर भी अयोध्या तक चलेंगी रोडवेज बसे

Sun, 14 Apr 2024 09:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Apr 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Highway closed, roadways buses will still run till Ayodhya
बस्ती-अयोध्या चलेंगी 30 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर अयोध्या में आयोजित राम नवमी मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम कमर कस चुका है। हाईवे पर बड़े व भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के बावजूद रोडवेज की बसें अयोध्या तक दौड़ेंगी। रोडवेज प्रशासन रामनवमी के चलते यहां के लिए 30 अतिरिक्त बसों का संचालन कर रहा है।

चैत्र नवरात्र में श्रीराम के जन्मोत्सव पर अयोध्या में भव्य मेले का आयोजन हो रहा है। इधर, पुलिस ने अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए भारी व बड़े वाहनों के हाईवे पर आवागमन पर रोक लगा दी है, मगर रोडवेज बसों पर इस रोक नहीं है। इसका कारण यह कि अयोध्या में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए परिवहन का कोई अन्य विकल्प नहीं है। ऐसे में रोडवेज प्रशासन इसे लेकर संजीदा है। यहां से अयोध्या जाने के लिए 30 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। रोडवेज प्रशासन के अधिकारी बताते हैं कि उन्हें हाईवे बंदी से संबंधित कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

लिहाजा परिवहन निगम के वर्कशॉप में सीनियर फोरमैन चंदन लाल व श्रीकेश चौरसिया की निगरानी में अयोध्या तक आवागमन करने वाली बसों को तैयार रखा गया है। बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने कहा कि रामनवमी मेले में हर वक्त बसें उपलब्ध रहेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सबसे अधिक जोर लखनऊ व दिल्ली जैसे महानगरों तक सेवा देने के लिए किया गया है। इन रूटों पर अधिक से अधिक बसों को भी भेजने की तैयारी की गई है। ताकि श्रद्धालुओं को अयोध्या मेला स्थल तक आवागमन करने में परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम रोडवेज आयुष भटनागर ने कहा कि हाईवे बंद होने की सूचना तो है, मगर रोडवेज को ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। फिलहाल अयोध्या के लिए इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ है। ऐसे में अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। बसों का चक्कर भी बढ़ा दिया गया है। यदि कोई आदेश मिलेगा तो उसका क्रियान्वयन मंत्रालय के निर्देश पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed