{"_id":"6857169811207d30420c7f8d","slug":"high-voltage-current-burnt-the-electrical-appliances-of-many-houses-basti-news-c-207-1-bst1004-138725-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाई वोल्टेज करंट से कई घरों के बिजली के उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाई वोल्टेज करंट से कई घरों के बिजली के उपकरण जले
Sun, 22 Jun 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा क्षेत्र के बेहिल गांव में शुक्रवार रात हाई वोल्टेज बिजली आने से घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए।
ग्रामीणों के मुताबिक, रात में अचानक विद्युत आपूर्ति का वोल्टेज हाई हो गया। बेहिल उर्मिला पत्नी रामप्रीत की एलईडी टीवी, संतराम यादव का पंखा, अजीत यादव का पंखा और घर में लगा बोर्ड और चार्जर, परमात्मा यादव व पूजन गुप्ता के नल में लगे मोटर समेत कई लोगों के उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि बेहिल गांव में चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा था। नया ट्रांसफार्मर लगते ही 24 घंटे नहीं बीते कि हाई वोल्टेज से कई लोगों के बिजली के उपकरण जल गए। उपभोक्ता महेंद्र ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ता परेशान रहते थे और अब अचानक बिजली का पावर तेज आ जाने से घर में लगे बिजली के उपकरण जल गए।
विद्युत सब स्टेशन महसो सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया की मामला संज्ञान में आया है। जानकारी करके इसे ठीक कराया जाएगा।