{"_id":"68d3073454e9601b430a62a5","slug":"hi-tech-protective-shield-installed-in-transformers-basti-news-c-207-1-bst1001-144526-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रांसफाॅर्मरों में लगाए हाईटेक सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रांसफाॅर्मरों में लगाए हाईटेक सुरक्षा कवच
Wed, 24 Sep 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में विद्युत निगम ने 63 केवी से लेकर 630 केवी तक के ट्रांसफार्मरों में सुरक्षा कवच (प्रोटेक्शन यंत्र) लगाने की पहल शुरू की है। इस नई व्यवस्था के तहत ट्रांसफार्मर से जुड़ी हाईटेंशन (एचटी) और लो-टेंशन (एलटी) लाइनों में अलग-अलग फ्यूज लगाए जा रहे हैं। इस पहल से उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति में स्थिरता मिलेगी और फाल्ट होने पर केवल प्रभावित लाइन की आपूर्ति बाधित होगी, जबकि अन्य लाइनों पर बिजली सुचारू रूप से बनी रहेगी।
इसके लगने से यदि किसी लाइन में ट्रिपिंग, स्पार्किंग या कोई अन्य फाल्ट होता है, तो केवल उसी लाइन का फ्यूज काम करना बंद कर देगा और अन्य लाइनों की बिजली आपूर्ति बनी रहेगी। इससे अब तक होने वाली समस्या का समाधान हो जाएगा, जब किसी फाल्ट के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। इस नई व्यवस्था से मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मरों से लेकर उपकेंद्र तक कुल 4500 ट्रांसफार्मर आच्छादित किए जा चुके हैं। साथ ही, 500 एमवीए क्षमता वाले उपकेंद्र ट्रांसफार्मरों पर भी यह प्रोटेक्शन यंत्र लगाया जा रहा है।
-- -- -- -
- इस हाईटेक सुरक्षा कवच से लोकल फाल्ट के कारण होने वाली बिजली कटौती काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही एचटी और एलटी दोनों लाइनों में अलग-अलग फ्यूज लगाए जाने के साथ-साथ नियमित मरम्मत कार्य भी कराया जा रहा है। -रणजीति चौधरी,अधीक्षण अभियंता ने बताया कि