Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy vehicles prevented from heading towards Ayodhya... diversion points set up at Futahiya and Lolpur.

Basti News: अयोध्या की तरफ जाने से रोके गए भारी वाहन...फुटहिया और लोलपुर में बना डायवर्जन प्वाइंट

Thu, 19 Nov 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles prevented from heading towards Ayodhya... diversion points set up at Futahiya and Lolpur.
रूट डायवर्जन पर मुंडेरवा में अलर्ट रही पुलिस संवाद
बस्ती। अयोध्या में कार्तिक मेले की भीड़ को लेकर बस्ती पुलिस अलर्ट है। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। बुधवार से सख्ती से इसका पालन कराया जा रहा है। फुटहिया और अयोध्या सीमा के निकट लोलपुर में डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। यहां से भारी वाहनों को दूसरी तरफ डायवर्ट कर दिया जा रहा है। अयोध्या की तरफ इन वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या में आवागमन व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बस्ती पुलिस गोरखपुर, संतकबीर नगर और गोंडा जिले की पुलिस से समन्वय बनाए हुए हैं। बिहार एवं पूरब के शहरों से आने वाले भारी वाहनों को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस से ही डायवर्ट किया जा रहा है। संतकबीरनगर से भी इन वाहनों को दोहरीघाट होकर आजमगढ़ निकाला जा रहा है। बस्ती पहुंचने वाले वाहनों को फुटहिया चौराहे से कलवारी-टांडा मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा यदि कुछ वाहन अयोध्या सीमा तक पहुंच भी जा रहे हैं तो उन्हें लोलपुर से कटरा की तरफ डायवर्ट कर गोंडा के रास्ते निकाला जा रहा है। वहीं लखनऊ-गोंडा के रास्ते लोलपुर पहुंचने वाले वाहनों को अयोध्या- बस्ती हाईवे से गोरखपुर की ओर निकाला जा रहा है। बुधवार को दोनों डायवर्जन पॉइंट पर पुलिस मुस्तैद रही। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहनों को रूट परिवर्तित करके निकाला जा रहा है। ताकि अयोध्या में वाहनों की भीड़ न बढ़ने पाए। इस दौरान सवारी वाहन और छोटे चार पहिया वाहनों को आने- जाने में सहूलियत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला ड्यूटी में अयोध्या भेजे गए 14 पुलिसकर्मी
कार्तिक मेले में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए उपनिरीक्षक और निरीक्षक स्तर के 14 पुलिस अधिकारियों को बस्ती से अयोध्या भेजा गया है। कार्तिक पूर्णिमा तक इनकी ड्यूटी अयोध्या में रहेगी। कार्तिक मेला में श्रद्धालुओं का अयोध्या जाना भी शुरू हो गया है। लोग अपने निजी साधन से अयोध्या के लिए कूच करने लगे हैं। श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई असुविधा न हो पुलिस इसका भी पूरा ख्याल कर रही है। इसीलिए सवारी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई है।




कोट:::हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले वाहन और सवारी ढोने वाले वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। लॉन्ग रूट के भारी वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जा रहा है। -श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed