फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy vehicles are using alternate routes to save toll

Basti News: टोल बचाने के लिए वैकल्पिक रास्तों से गुजर रहे भारी वाहन

Tue, 22 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 22 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles are using alternate routes to save toll
कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर दो टोल प्लाजा होने से टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन वैकल्पिक रास्तों से आ-जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के आने-जाने से कई बाजारों जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। सड़कें भी जल्द खराब हो जा रही है। उसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन हैं।
विज्ञापन

जिले में फोरलेन पर बड़ेवन और चौकड़ी तथा लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर एक्सड़ा टोल प्लाजा है। भारी वाहनों के चालक टोल बचाने के लिए नए-नए रास्ते अपना रहे हैं। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले अधिकतर वाहन कांटे से मुंडेरवा होकर महादेवा, लालगंज होते हुए कुदरहा से रामजानकी मार्ग पकड़कर छावनी तिराहे से फोरलेन पकड़ लेते हैं। इससे उनका दोनों टोल टैक्स आसानी से बच जाता है।
विज्ञापन

वहीं, लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहन विक्रमजोत से अमारी मार्ग से हसीनाबाद, पैकोलिया होकर दुबौला, गनेशपुर मूड़घाट से फोरलेन पर चढ़ते हैं। बड़ेवन फ्लाई ओवर से मनोरी चौराहे से चैनपुरवा से फोरलेन पकड़कर गोरखपुर चले जाते हैं। सिद्धार्थनगर जाने वाले वाहन रुधौली मार्ग पकड़कर चले जाते हैं। इटवा डुमरियागंज जाने वाले वाहन पैकोलिया से गौर शिवाघाट मार्ग पकड़कर चले जाते हैं। चौकड़ी टोल प्लाजा से बचने के चक्कर में कप्तानगंज मेन चौराहे से मुड़कर दुबौलिया मार्ग से बालू लदे ट्रक और अन्य वाहन दिन रात गुजरते हैं। इससे राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के अमरदेव सिंह, विजय भान पांडेय, वीरेंद्र ओझा, स्वामीनाथ पांडेय ने बताया कि सुनसान सड़कों से वाहनों के गुजरने से राहगीरों का हमेशा खतरा बना हुआ है। इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। आरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed