फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy rain forecast in 24 hours

Basti News: 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

Fri, 28 Jun 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain forecast in 24 hours
बस्ती। हवाओं का साथ न मिलने के कारण मानसूनी बारिश नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून आ चुका है लेकिन मानसूनी बारिश नहीं हो रही है। हालांकि पिछले दिनों में जमकर बारिश हुई थी, बिजली भी गिरी थी। मगर इसे प्री मानसून गतिविधि बताई गई। वातावरण में नमी काफी बढ़ने की वजह से उमस बढ़ी हुई है। उधर, मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि अगले 24 घंटे में मध्य और पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। खास तौर से देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में तेज गरज चमक के साथ भारी बारिश व वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मानसून दस्तक दे चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed