{"_id":"62a38e87cb98ac2e9e2219e3","slug":"heat-web-increased-the-difficulty-of-children-getting-sick-basti-news-gkp439905927","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीट वेब ने बच्चों की बढ़ाई मुश्किल, हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट वेब ने बच्चों की बढ़ाई मुश्किल, हो रहे बीमार
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिर्ल्डेन वार्ड में भर्ती बच्चें। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीट वेब ने बच्चों की बढ़ाई मुश्किल, हो रहे बीमार
जिला अस्पताल के ओपीडी में बुखार, उल्टी-दस्त व डायरिया के मरीजों की भीड़ बढ़ी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तापमान रिकार्ड ऊंचाई पर है। इसका असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में एक सप्ताह के भीतर औसत 30 से 40 बच्चे भर्ती हो चुके हैं। चिकित्सक तीखी धूप में न निकलने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में इन दिनों बीमार बच्चों की लाइन लग रही है। इसमें सर्वाधिक गर्मी से प्रभावित बच्चे हैं। शुक्रवार को ओपीडी के बाल रोग कक्ष में 110 मरीजों में 70 बच्चे उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित आए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके यादव ने बताया कि यह स्थिति पिछले दो महीने से है। तीखी धूप में बच्चे बाहर निकल जाते हैं। ऐेसे में हीट वेब की चपेट में आ जाते हैं। तीखी धूप का सर्वाधिक असर छोटे बच्चों पर होता है। कारण उनकी क्षमता कम होती है। चिल्ड्रेन वार्ड में बृहस्पतिवार को 35 बच्चे भर्ती किए गए हैं। इन्हें धूप लग गई थी और बुखार के साथ उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।
...
आवश्यक न हो तो घर से न निकलें : डॉ. पंकज
महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ल ने कहा कि तीखी धूप का प्रभाव छोटे बच्चों पर अधिक होता है। ऐसे में दिन में आवश्यक न हो तो घर से न निकलें। यदि साथ में छोटे बच्चे हों तो उनका पूरा शरीर ढक कर रखें। धूप से बचने का इंतजाम कर ही घर से निकलें। यदि धूप लग जाए तो बच्चे को तत्काल चिकित्सक के पास ले जाएं। उल्टी-दस्त व बुुखार की स्थिति में बच्चे को ओआरएस घोल पिलाएं, उनका शरीर ठंडे पानी से पोंछते रहें। चिकित्सक से सलाह लेकर दवा भी दें।