{"_id":"6622f6686d7973e5d90370c4","slug":"heat-waves-started-being-felt-in-the-afternoon-basti-news-c-207-1-sgkp1004-115298-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दोपहर में महसूस होने लगे लू के थपेड़े... हवा, धूल और धूप ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दोपहर में महसूस होने लगे लू के थपेड़े... हवा, धूल और धूप ने किया परेशान
Sat, 20 Apr 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
तेज धूप के कारण चेरहा ढ़क कर जाती छात्राएं।
दोपहर में गर्म हवा की तपिश का करना पड़ रहा सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सूरज की तपिश शुक्रवार को भी बरकरार रही। अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। ऐसे में जहां लोगों का घरों से निकलना दूभर रहा। वहीं, जो निकले उन्हें गर्म हवा की तपिश का सामना करना पड़ा। दिन में लू के थपेड़े महसूस होने लगे हैं।
धूल भरी हवा से हर कोई परेशान दिखा। अप्रैल में ही अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। शुक्रवार को तेज हवा और धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। तेज हवा के सड़क पर बाइक भी सही से नहीं चला पा रहे थे। धूल इतनी थी कि आंखें खोलना भी मुश्किल हो रहा था।
दोपहर के समय मौसम का रुख ऐसा था मानो अभी से लू प्रभावी होने लगी हो। मौसम विभाग का कहना है कि अभी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। तेज हवा, धूल और धूप लोगों को परेशान करती रहेगी। सुबह से ही हवा की गति करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी। दोपहर होते-होते जैसे तापमान बढ़ना शुरू हुआ तो सड़क पर धूल के गुब्बार उठना शुरू हो गए।