{"_id":"64d531377130b8d5ee0225a4","slug":"health-department-basti-news-c-7-1-jam1015-268863-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेडिकल उपकरणों की खरीद में डेढ़ करोड़ का गाेलमाल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेडिकल उपकरणों की खरीद में डेढ़ करोड़ का गाेलमाल, जांच शुरू
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में दो माह पहले मेडिकल उपकरणों की खरीद में डेढ़ करोड़ के गोलमाल की जांच शुरू हो गई है। डीएम प्रियंका निरंजन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम देर शाम महिला अस्पताल में भेजी, जहां अभिलेखों की गोपनीय ढंग से जांच चल रही है।
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन सीएमएस डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने टेंडर के माध्यम से तमाम मेडिकल उपकरण की खरीद का ठेका लखनऊ की एक कंपनी को दिया था। इस ठेके को लेकर तमाम लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। हालांकि अनुबंध होने के बाद मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति का अस्पताल प्रशासन ने उपभोग प्रमाणपत्र भी दे दिया। इसी बीच डीएम के पास किसी ने शिकायत दर्ज कराई कि जिला महिला चिकित्सालय में बिना निविदा डेढ़ करोड़ का काम चहेती कंपनी को दिया गया है। इसे लेकर डीएम ने जांच का आदेश दिया था।
मामले की जांच के लिए एसडीएम सदर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तथा बीएसए के लेखाधिकारी की टीम बना दी। बृहस्पतिवार को टीम देर शाम महिला अस्पताल पहुंच गई। इसके बाद सभी अभिलेख तलब किए गए। घंटे भर जांच पड़ताल के बाद टीम अभिलेखों को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि इस मामले की शिकायत करीब एक सप्ताह पहले की गई थी। शिकायत में बिना निविदा कराए मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति का आरोप लगा है। टीम को जांच के लिए भेजा गया है। सप्ताह भर में टीम अपनी जांच रिपोर्ट देगी। इस मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।