फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   he accused of inter-state toppling arrested

मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 10 Sep 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
he accused of inter-state toppling arrested
मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

खेलते समय लापता हुए मासूम का गड्ढे में मिला था शव
पहले दिन परिवार वालों ने नहीं दिया था पुलिस को शव
वाल्टरगंज (बस्ती)। थानाक्षेत्र के श्रीपालपुर के टोला ननकपुर गांव के चार वर्षीय मासूम के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है, इसलिए यह बता पाना मुश्किल है कि उसकी मौत कैसे हुई। जबकि मृतक के चाचा ने बृहस्पतिवार को ही अज्ञात पर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी थी।

श्रीपालपुर के टोला ननकूपुर गांव निवासी मन्नान का चार वर्षीय पुत्र फरहान बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे घर के पास स्थित मां काली के स्थान के समीप खेल रहा था। काफी देर तक घर नहीं आया तो परिवार के लोग उसे खोजने लगे, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और परिवार व गांव वालों के साथ मासूम की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने माइक से पूरे गांव के एक-एक घर की तलाशी लेने का एलान किया। कुछ देर बाद किसी ने गांव के बाहर प्रदीप के खेत के बगल स्थित गड्ढे में बच्चे का शव देखा। परिवार वालों का कहना है कि बालक के दोनों घुटने, चेहरे और पैर में ऐसे निशान हैं, जिससे लगता है कि किसी ने उसकी हत्या की है। परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि पूना में रहने वाले मासूम के पिता के आने पर ही शव को पुलिस को देंगे। शुक्रवार को मन्नान के पहुंचने पर उसका शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed