फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hasbund gets wife accused of murder.

पति पर हत्या का आरोप, विवाहिता मिली प्रेमी के घर

Fri, 05 Jul 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hasbund gets wife accused of murder.
पति पर हत्या का आरोप, पत्नी मिली प्रेमी के घर
विज्ञापन

महराजगंज। पति के घर से भागी विवाहिता प्रेमी के घर मिली। सूचना पर पहुंचे पति ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को निपटाने के लिए शुक्रवार को थाने पर पंचायत बैठी।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र की युवती की शादी एक साल पहले हर्रैया थाना क्षेत्र के युवक से हुई। शादी के कुछ दिनों बाद पति दिल्ली रोजी रोजगार के लिए चला गया। पत्नी ससुराल में रह रही थी। इसी बीच गलती से मोबाइल पर आए फोन से विवाहिता का संबंध छावनी थाना क्षेत्र के युवक से हो गया। दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। अप्रैल में विवाहिता ससुराल वालों से परीक्षा देने की बात कहकर कप्तानगंज पहुंची और प्रेमी के साथ भाग गई। दो दिन तक जब विवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा तो दिल्ली से पति भी पहुंचा और कप्तानगंज थाने में लापता होने की तहरीर दी। जबकि मायके वाले विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाकर कप्तानगंज थाने में तहरीर दी। दोनों परिवार में आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा। चार जुलाई को पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी छावनी थाने के टोलटैक्स के पास के गांव में प्रेमी के घर रह रही है। सूचना मिलते ही पति दोपहर 12 बजे पहुंच गया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। थाने पर दोनों परिवार के लोग जुट गए और विवाहिता को समझाने का प्रयास किया। हालांकि विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed