फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hari Prasad won in 3000 meters race

तीन हजार मीटर दौड़ में हरि प्रसाद ने मारी बाजी

Fri, 19 Nov 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hari Prasad won in 3000 meters race
सांसद खेल महाकुंभ में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : BASTI
3000 मीटर दौड़ में हरि प्रसाद ने मारी बाजी
विज्ञापन

बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में सातवें दिन कबड्डी, 3000 मीटर दौड़ व ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के जूनियर बालक के फाइनल मैच में हरि प्रसाद ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। दुर्गेश यादव द्वितीय, विशाल प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे।
इससे पहले सांसद हरीश द्विवेदी ने कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद 3000 मीटर रेस का विधायक रवि सोनकर, जबकि कबड्डी सीनियर का उद्घाटन राजेश पाल चौधरी ने किया। मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया ताइक्वांडो सीनियर महिला वर्ग के फाइनल में श्रेजल ने महिमा को 6-2 से हराया। अवनी गुप्ता ने आरवी गुप्ता को 8-7 से पराजित किया। सीनियर पुरुष वर्ग के फाइनल में कुनाल सोनकर ने सतीश कुमार को 4-, तौहीद अहमद को अजय कुमार ने 4-3, नीतीश साहू ने सतीश सोनकर को 6-1, गोविंद मिश्रा ने महेश वर्मा को 11-5 से हराया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल बालक वर्ग के फाइनल मैच में गर्व मिश्रा ने शौर्य साहनी को 11-9, ज्ञानेश गुप्ता ने अभिराज को 17-7 से हराया, एंजल सिंह ने आरवी सिंह को 8-6 से हराया। ताइक्वांडो के मैच में विनीत कुमार कोच ने सहयोग किया। 400 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में अमन सिंह प्रथम, उदय प्रताप सिंह द्वितीय, अमरजीत यादव तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में पीएस स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम, जेआरसी इंटर कॉलेज द्वितीय, रामवासी एजुकेशनल एकडेमी तृतीय स्थान पर रहा। खो-खो के सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में पीएस स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रेमचंद्र की टीम प्रथम, जेआरसी इंटर कॉलेज के विपिन की टीम द्वितीय, रामपियारे चौधरी इंटर कॉलेज रेहरवा के शाह आलम की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी जूनियर बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ए की टीम प्रथम, स्टेडियम बी की टीम द्वितीय, ओमनी इंटर नेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहीं। बास्केट में मनीष स्पोर्टिंग क्लब ने द डॉमिनेटर को 72-64 से हराया। मुख्य निर्णायक में पिंकी गुप्ता व दिव्यांशी रहीं। कबड्ड़ी जूनियर में दुधारा के लालजी प्रथम स्थान, स्टेडियम के संदीप वरुण द्वितीय स्थान, यसयस स्पोर्ट्स सेंटर ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कबड्ड़ी सीनियर फाइनल में पीएस स्पोर्ट्स अकेडमी ने प्रथम स्थान, रविंद्र कुमार बनकटी के द्वितीय स्थान, शिवपूजन वर्मा कप्तानगंज तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पवन कसौधन, जगदीश शुक्ला, प्रमोद पांडेय, आकाश शुक्ला, कात्यायनी पांडेय, अमृत वर्मा, नितेश शर्मा, विवेकानंद मिश्रा अंशुमान शुक्ल, ब्रह्मदेव यादव, अनिल पांडेय, श्रुति अग्रहरि, शैलेश अग्रहरि, विनय त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, अखिलेश शुक्ला, वैभव पांडेय, अंशुमान शुक्ला, बृज भूषण पांडेय, आलोक त्रिपाठी, राजन पाल, धर्मेंद्र जायसवाल, विशाल चौधरी, शिव प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed