फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Haraiya will give the feeling of being in Ayodhya Dham, glimpses of Ramayana will be seen at public places.

Basti News: हरैया से ही होगा अयोध्या धाम में होने का एहसास, सार्वजनिक स्थलों पर दिखेगी रामायण की झलक

Sat, 02 May 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Haraiya will give the feeling of being in Ayodhya Dham, glimpses of Ramayana will be seen at public places.
- डेढ़ किलोमीटर लंबे हरैया ओवरब्रिज की दीवारों पर बन रही वाॅल पेटिंग
विज्ञापन


हरैया। अब हरैया जाने वाले श्रद्धालुओं को लगभग तीस किलोमीटर पहले हरैया से ही अयोध्या में होने का एहसास होगा। डेढ़ किलोमीटर लंबे हरैया ओवरब्रिज की विशालकाय दीवारों पर रामायण में वर्णित घटनाओं को चित्र के माध्यम से दिखाने के लिए चित्रकार तस्वीरें बनाना शुरू कर दिए हैं। साथ ही, नगर पंचायत की सीमा में अन्य सार्वजनिक स्थल जो इसके लिए उपयुक्त हैं, उन्हें चिह्नित किया गया है।
ऐसे में अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के लिए अधिग्रहित हरैया तहसील क्षेत्र के खेसुआ गांव की सीमा से भी करीब दस किलोमीटर पहले पड़ने वाले उपनगरीय क्षेत्र हरैया के विभिन्न जगहों पर रामायण की छाप दिखेगी। इसके साथ ही इस क्षेत्र में अयोध्या व भगवान श्रीराम आदि के नाम से खुल रहे तमाम ढाबे व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी आकर्षक बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

पैकोलिया निवासी विजय शंकर सिंह बताते हैं कि जब भी हम लोग अन्य तीर्थ क्षेत्र में दर्शन करने जाते हैं तो मीलों दूर से उस धाम के व रंग में सजे कस्बे देख कर न सिर्फ मंजिल तक पहुंचने का आभास होता है बल्कि श्रद्धा भाव भी बढ़ जाता है। रूपगढ़ निवासी संकटमोचन यादव कहते हैं कि हरैया में रामायण कालीन घटनाओं के प्रसंग का सजीव चित्रण देख भावविभोर हो गया। अयोध्या के साथ हरैया भी रामरंंग से यहां के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू का कहना है कि हरैया के पग-पग पर रामायण कालीन घटनाओं के निशान व तमाम मंदिर हैं। ऐसे में हरैया उप नगरीय क्षेत्र को रामायण कालीन घटनाओं से चित्रित करने व प्याऊ आदि के लिए पच्चीस लाख रुपये बजट का प्रावधान कर कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed