फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   hanging yuong girl dead body fonnd

सिरसा के पेड़ से लटका मिला युवती का शव

Wed, 20 Apr 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
hanging yuong girl dead body  fonnd
कु ड़ी गांव में पेड़ से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन

बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के कुड़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में सिरसा के पेड़ से लटका युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव पेड़ में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका हुआ था। घटनास्थल से करीब पचास मीटर की दूरी पर युवती की चप्पल मिली। शव की पहचान चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाने वाले प्रकाश मौर्य की पुत्री 18 वर्षीय नीरजा मौर्य के रूप में की गई।
सूचना पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

कुड़ी निवासी प्रकाश मौर्या गांव के चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते हैं। उनकी चार बेटियों व एक बेटे में नीरज मौर्या (18) तीसरे नंबर पर थी। परिवार के लोगों का कहना है कि नीरजा ने सोमवार रात खाना बनाने के बाद करीब आठ बजे पूरे परिवार को खाना परोसा और इसके बाद बरामदे में लगे अपने बिस्तर पर सोने चली गई। मंगलवार भोर में करीब चार बजे जब उसकी मां निर्मला उठीं तो बेटी को अपने बिस्तर पर न देख इधर-उधर ढूंढने लगी। उसके कहीं दिखाई न देने पर उसने इसकी जानकारी घरवालों को दी। थोड़ी देर तक लोग इंतजार करते रहे कि हो सकता है कि वह कहीं आसपास गई हो। इस बीच सुबह हो गई तो कुछ लोग गांव के बाहर निकले तो किसी व्यक्ति की नजर गांव के राम निवास के खेत के पास लगे सिरसा के पेड़ पर लटकते शव पर पड़ी। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंचे और उसकी पहचान नीरज मौर्या के रूप में की। सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिल्हाल परिवार के लोगों ने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed