फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hanging Dead body found

पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Sun, 15 May 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hanging Dead body found
आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती )। छावनी थानाक्षेत्र के पूरेबदली गांव के उत्तर सुनसान खेतों में एक आम के पेड़ से लटका 46 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शनिवार की सुबह ग्राम देवकली रानी के प्रधान बदरी प्रसाद ने छावनी सूचना दी। प्रधान के मुताबिक ग्राम सभा अंतर्गत ग्राम पूरेबदली निवासी सुभाष पुत्र पंचम उम्र करीब 46 वर्ष गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा लिए। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में ले लिया। बता दें कि मृतक सुभाष चार भाइयों राम सुभीत, राम लच्छन, गंगाराम में सबसे बडा था। नशे का आदी होने से पिछले काफी दिनो से बीमार चल रहा था। एक दिन पूर्व अपने पिता से मारपीट भी किया था। थानाध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी और अविवाहित था। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा है। मौके पर फील्ड यूनिट बस्ती को बुला कर निरीक्षण के बाद शव को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed