फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hanging body of tent house businessman found

Basti News: टेंट हाउस व्यवसायी का दुकान में लटका मिला शव

Fri, 10 Nov 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hanging body of tent house businessman found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय टेंट हाउस व्यवसायी का बृहस्पतिवार को सुबह फंदे से लटका शव मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, नरायनपुर निवासी घनश्याम पुत्र राम बहादुर चौधरी गांव के पास टेंट हाउस चलाते थे। परिजनों ने बताया कि रात में कहीं से खाना खाने के बाद आकर दुकान पर सोए थे। सुबह उनका शव फंदे से लटका पाया गया। घटना से घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां संगीता, भाई अंकित, बहन सपना, सलोनी सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि शव देखने से प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed