{"_id":"6a3ae21973a0b2a0490ecd83","slug":"handball-yellow-teams-double-triumph-crowned-champions-in-both-boys-and-girls-categories-basti-news-c-207-1-bst1005-161092-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल : येलो टीम का दोहरा धमाका, बालक व बालिका दोनों वर्गों में बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल : येलो टीम का दोहरा धमाका, बालक व बालिका दोनों वर्गों में बनी चैंपियन
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के विजयी खिलाड़ी।
बस्ती। विश्व ओलंपिक दिवस पर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालक-बालिकाओं और युवाओं ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई गई। जिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में येलो टीम का दोहरा धमाका, बालक व बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बनी।
मुख्य अतिथि सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताएं होती रहे। उप क्रीड़ाधिकारी शकील, जिला ओलंपिक संघ बस्ती के अध्यक्ष एवं हैंडबॉल सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव, विवेक सिंह और बैडमिंटन एनआईएस कमर खलील ने संबोधित किया। हैंडबॉल कोच विकास सोनकर ने अहम भूमिका निभाई। राकेश सिंह, शिवशंकर यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। नेशनल खिलाड़ी अनुराग कुमार, राशिद अहमद, शंभू शरण मिश्रा, विकास उपाध्याय, नाजिया खातून और भरत कुमार रेफरी में रहे। बालक और बालिका दोनों वर्गों में ग्रीन और येलो टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शानदार खेल प्रदर्शन की बदौलत दोनों ही वर्गों में येलो टीम ने खिताबी जीत हासिल की।
बालिका वर्ग फाइनल मैच में येलो और ग्रीन टीम के बीच कांटे का मुकाबला हुआ, जिसमें येलो टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 10-8 के स्कोर से ग्रीन टीम को शिकस्त दी और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
बालक वर्ग का फाइनल मैच भी हाई-वोल्टेज रहा। इसमें येलो टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए ग्रीन टीम को 18-14 के अंतर से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और आकर्षक इनाम देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ओलंपिक दिवस पर जूनियर बालक वर्ग हॉकी मैच सचिव सुशील कुमार के नेतृत्व में हुआ। ग्रीन और येलो टीमों के बीच खेले गए इस बेहद रोमांचक मुकाबले में येलो टीम ने ग्रीन टीम को 2-0 से हराकर खिताब जीता।