फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Handball player Aradhana is illuminating the name of the settlement in Kazakhstan

कजाकिस्तान में बस्ती का नाम रोशन कर रही हैं हैंडबॉल खिलाड़ी आराधना

Tue, 22 Mar 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Handball player Aradhana is illuminating the name of the settlement in Kazakhstan
कजाकिस्तान में बस्ती का नाम रोशन कर रही हैं हैंडबॉल खिलाड़ी आराधना
विज्ञापन

बस्ती। सात से अधिक राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिताएं खेल चुकीं आराधना त्रिपाठी (17) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहीं हैं। वह कजाकिस्तान में आयोजित नौवीं एशियन वूमेन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। बुधवार को भारत बनाम कजाकिस्तान के मैच में वह अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी।
शहर के मूड़घाट निवासी स्व. सुनील कुमार त्रिपाठी और सूर्यमति की बेटी आराधना ने अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल ढाबा सीमर छात्रावास से हैंडबॉल का प्रशिक्षण लिया है। यहीं के मिशन इंटर कॉलेज से 2021 में 12वीं की परीक्षा पास की और लॉकडाउन के बाद से जिले में स्थित अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने लगीं। बकौल आराधना, नौवीं एशियन वूमेन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए लखनऊ में ट्रायल हुआ था, जिनमें उनका चयन किया गया। यहीं से देश की टीम के लिए चुनी गईं। बताती हैं कि टीम की कप्तान हिमाचल प्रदेश की चेतना हैं। वे बताती हैं कि पिता का न होना हर मौके पर खलता है, लेकिन मां सूर्यमति ने हमेशा साथ दिया। वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। उनकी मां ने बताया कि आराधना हमेशा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने की बात करती थी। हमें अपनी बेटी पर गर्व है। वह निश्चित ही कामयाब होकर लौटेगी।
विज्ञापन

अभ्यास के घंटों का हिसाब नहीं रखतीं आराधना
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा बताते हैं कि आराधना में बड़ा करने का जुनून है। वह ऐसी खिलाड़ी हैं जो अभ्यास के घंटों का हिसाब नहीं रखतीं। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि कजाकिस्तान में आराधना थर्ड पोजिशन पर सेंटर में खेल रही हैं। उन्हें हैंडबॉल खेल की बारीकियों की अच्छी समझ है। फोन पर आराधना ने बताया कि बुधवार को कजाकिस्तान से मैच है। उसी के लिए अभ्यास कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed