फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   hamla

दुकानदार पर हमला, एक हिरासत में

Sun, 16 Feb 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
hamla
दुकानदार पर हमला, एक हिरासत में
विज्ञापन

सोनहा (बस्ती)। थाना क्षेत्र के भिरिया ऋतुराज स्थित चाय व चाट के दुकानदार पर कुछ लोगों ने असलहे के बट से हमला कर घायल कर दिया गया। क्षेत्र के सेखुई गांव निवासी बबलू गुप्ता की भिरिया ऋतुराज पड़ाव पर दुकान है। आरोप है कि रविवार की दोपहर में करीब आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और बिना किसी बात के बबलू को अपशब्द कहने लगे। उसने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। इनमें से एक युवक ने कट्टे के बट से दुकानदार के सिर पर वार किया। घटना के बाद सभी फरार हो गए। बबलू के भाई राजू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अजगैवा जंगल के नोनहा टोला निवासी अमित कुमार यादव उर्फ विक्की समेत आधा दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मौके से आरोपी युवक अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed