{"_id":"5a15bef94f1c1b6f548becd5","slug":"half-stamp-on-ballet-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी ही लग रही थी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी ही लग रही थी मुहर
basti
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।
प्रशासनिक तैयारियों के दावों के बीच मतदान करते वक्त पोल खुल गई। वोट डालकर निकल रहे मतदाताओं को मुहर और स्याही की ज्यादा शिकायतें रहीं। मतदान के आंकड़े को लेकर अफसर भी परेशान रहे जिन्हें चुनाव आयोग को सूचनाएं देने में खीझ होती रही। रुधौली में मोमबत्ती के सहारे मतदान कराया गया।
बुधवार सुबह जीआईसी, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, बेगम खैर और कटरा के मतदान केंद्र से वोट डालने के बाद निकले मतदाताओं ने परिचितों से मतदान की दिक्कतें बताईं। कई मतदाताओं की शिकायत थी कि बैलेट पेपर पर मुहर पूरी नहीं लग रही थी। कुछ ने दूसरी बार भी प्रयास किया जो आसपास लगा। स्याही क्वालिटी पर भी सवाल उठे हैं। करीब पांच केंद्रों पर अवैध मतों की ज्यादा आशंका है। इसका असर वोटों की गिनती पर पड़ेगा। कम अंतर से हार-जीत प्रत्याशियों के सामने आई तो वैध-अवैध मतपत्रों को लेकर हंगामा होगा। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में मतदान के बाद रूबिया खातून ने परिवार वालों को बताया कि मुहर आधी ही लग रही थी। रौता के नीरज कुमार की भी यही शिकायत रही। जीआईसी में वोट डालकर निकले सुनील गुप्ता ने बताया कि स्याही भी हल्की थी और मुहर की स्टिक कमजोर होने से दो बार प्रयास करना पड़ा।
वहीं, सुबह नौ बजे मतदान की स्थिति जानने को लेकर आरओ से लेकर चुनाव आयोग तक परेशान रहा। जो सूचना सुबह नौ बजे देनी चाहिए थी वह 11 बजे के बाद भेजी गई। इसके लिए नगरपालिका के सेक्टर मजिस्ट्रेट चंद्रमौलि पांडेय की लापरवाही को कारण बताया गया। नगरपालिका के आरओ एसडीएम हरिश्चंद्र सिंह को 12 से अधिक बार सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथों पर हुए मतदान की संख्या जानने के लिए फोन करना पड़ा।
विज्ञापन
बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक भरवलिया, बसौढ़ी, जोगिया जयपुर, बनकटी आदि मोहल्ले के मतदाता जब बूथों पर पहुंचे तो सूची से नाम ही गायब मिला। मतदान करने से वंचित रहे वासुदेव, विमला देवी, चंद्रशेखर, सुमन, सुभावती, दिलीप, धर्मेंद्र, रीना, आदित्य पांडेय, अमित कुमार, राहुल, सचिदान्नद आदि बीएलओ को कोसते हुए घर वापस हुए। कहा कि यह अव्यवस्था इस बार हुई जबकि कई वर्षों से मतदान करते आए हैं। इसी तरह रुधौली नगर पंचायत में मतदान के दिन तक खामियां सामने आती रहीं। कहीं, जेनरेटर तो कहीं स्टांप पैड की स्याही। इसी तरह वार्ड संख्या पांच के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय थरौली में मोमबत्ती की रोशनी में मतदान करवाया गया। यहां जेनरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
बूथ पर वोट मांगने पर बवाल
बस्ती। नगरपालिका की बूथ संख्या 116 और 117 कन्या प्राथमिक विद्यालय कटरा में लगभग 12 बजे वोट मांगने को लेकर प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। कुछ देर तक बवाल होने के बाद जब सेक्टर मजिस्ट्रेट आलोक रमन को बुलाया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। कहा गया कि किसी भी प्रत्याशी और उसके समर्थक को वोट डालने आ रहे मतदाता से रास्ते में वोट मांगने का अधिकार नहीं है। यह आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है।