{"_id":"5e3ef94c8ebc3ee5e86a4daf","slug":"hadap-liya-saman-basti-news-gkp340329268","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई के बाद हड़प लिया सामान, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगाई के बाद हड़प लिया सामान, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई के बाद हड़प लिया सामान, केस दर्ज
बस्ती। सगाई के बाद दहेज की मांग बढ़ने लगी। पूरा नहीं होने पर दिए गए सामान हड़पने का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआई मीरा चौहान को सौंपी गई है।
डफाली टोला की एक महिला ने तहरीर दी। आरोप लगाया है कि बेटी की सगाई नगर थाने के पिपरा गौतम निवासी राजमोहन के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि सगाई के समय 50 हजार रुपये, अंगूठी, महंगे कपड़े व अन्य सामान दिया गया था। अब लड़के पक्ष के लोग दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरा न करने पर अपशब्दों का प्रयोग किए और धमकी दी गई। सगाई के समय दी गई नकदी व सामान वापस करने से मना कर दिया। पुलिस ने राजमोहन समेत पांच लोगों के खिलाफ धमकी व डीपी एक्ट में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।